Stylish Winter Rugs: सर्दी का मौसम आते ही घर को कुछ नया और खास बनाने का मन करने लगता है। कभी कुशन कवर बदलते हैं, तो कभी पर्दों और दीवारों को नया लुक देने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपने फर्श की खूबसूरती पर ध्यान दिया है?
दरअसल, एक खूबसूरत गलीचा यानी रग आपके घर की पूरी तस्वीर बदल सकता है। यह न केवल ठंडे फर्श से पैरों को राहत देता है, बल्कि कमरे में रंग, गरमाहट और आकर्षण भी भरता है। सही रग का चुनाव आपके साधारण से आशियाने को स्टाइलिश और आरामदायक बना सकता है। ऐसे में आप ऐसे रग्स चुनें, जो आपको सर्दी से बचाए और घर की सजावट में चार चांद लगा दे।
2 of 6
घर को सजाने के लिए रग
- फोटो : Ai
पर्शियन : हर कोने में शाही ठाठ
ईरानी कला से प्रेरित पर्शियन रग्स पर फूलों, बेल-बूटों और पारंपरिक आकृतियों की बारीक कारीगरी देखने को मिलती है। वाइन रेड, रॉयल ब्लू और पन्ना हरे जैसे गहरे रंग इन्हें खास बनाते हैं। लकड़ी के फर्नीचर और सेंटर टेबल के नीचे बिछा बड़ा पर्शियन रग आपके कमरे को शाही महल जैसा अंदाज दे सकता है। इसकी खूबसूरती समय के साथ और निखरती है।
3 of 6
घर को सजाने के लिए रग
- फोटो : Ai
शैग : पैरों को मिले मुलायम अहसास
सर्दियों में सुबह बिस्तर से उतरते ही पैरों को ठंडे फर्श की जगह मुलायम गलीचे का अहसास मिले, तो दिन की शुरुआत ही खुशनुमा हो जाती है। शैग रग्स अपने लंबे, घने और फूले हुए रेशों के लिए जाने जाते हैं। क्रीम, पेस्टल, बेज और लाइट ग्रे रंगों में उपलब्ध ये रग बेडरूम को बेहद आरामदायक और सुकून भरा लुक देते हैं।
4 of 6
घर को सजाने के लिए रग
- फोटो : Ai
जूट : नेचुरल अंदाज में सजाएं घर
अगर आपको प्राकृतिक चीजों और मिनिमल डेकोर का शौक है, तो जूट रग्स आपके घर के लिए शानदार विकल्प हैं। सुनहरे और हल्के भूरे रंग की इनकी प्राकृतिक बुनावट कमरे को गरमजोशी भरा और एलिगेंट लुक देती है। डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम और बालकनी में ये खूब जंचते हैं। बोहो और स्कैंडिनेवियन इंटीरियर के साथ इनका मेल बेहद खूबसूरत लगता है। बस ध्यान रखें कि जूट को ज्यादा नमी से बचाना जरूरी है।
5 of 6
घर को सजाने के लिए रग
- फोटो : Ai
जियोमेट्रिक : मॉडर्न घर को दें नया लुक
अगर आपके घर का इंटीरियर मॉडर्न और मिनिमल है, तो जियोमेट्रिक रग्स उसमें नई जान डाल सकते हैं। सीधी रेखाओं, त्रिकोण, षट्कोण और एब्स्ट्रैक्ट पैटर्न वाले ये गलीचे कमरे को आकर्षक और व्यवस्थित लुक देते हैं। ब्लैक एंड व्हाइट, ग्रे-येलो और ब्लू-ऑफ व्हाइट जैसे रंगों का कॉम्बिनेशन खास पसंद किया जाता है। इनका पैटर्न छोटे-मोटे दागों को कम नजर आने देता है और कमरे को स्टाइलिश बनाता है।