आज के समय में पेट्रोल की कीमतें आम लोगों के बजट पर सीधा असर डालती हैं। ऐसे में जब भी कोई व्यक्ति अपनी कार में 500 या 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाता है, तो उसके मन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर इतने पेट्रोल में कार कितनी दूर तक चल सकती है?
{"_id":"6afae94fec92e52dfe0ce5a4","slug":"how-many-kilometers-can-a-car-run-on-1000-rupees-worth-of-petrol-2026-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: 1000 रुपये के पेट्रोल में कितने किलोमीटर चल सकती है कार? यहां समझें पूरा कैलकुलेशन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: 1000 रुपये के पेट्रोल में कितने किलोमीटर चल सकती है कार? यहां समझें पूरा कैलकुलेशन
Mon, 16 Nov 2026 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:05 PM IST
सार
- Car Tips: लोग जब भी कार पेट्रोल डलवाते हैं तो अंदाजा लगाने लगते हैं कि कार क्या माइलेज दे रही है
- इसलिए अगर आपने भी कार में 1000 रुपये का पेट्रोल डलवाया है, तो आप यहां जान सकते हैं कि कार इसमें कितना चल सकती है
विज्ञापन
1000 रुपये के पेट्रोल में कार कितनी माइलेज देती है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
1000 रुपये के पेट्रोल में कार कितनी माइलेज देती है?
- फोटो : Adobe Stock
1000 रुपये में कितना पेट्रोल मिलेगा?
- सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि 1000 रुपये में कितने लीटर पेट्रोल खरीदा जा सकता है
- दिल्ली में मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमत लगभग 102.12 रुपये प्रति लीटर है
- इस हिसाब से अगर कोई व्यक्ति अपनी कार में 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाता है, तो उसे लगभग 9.79 लीटर पेट्रोल मिलेगा
- हालांकि, दूसरे शहरों में पेट्रोल की कीमत अलग हो सकती है
- इसलिए वहां 1000 रुपये में मिलने वाले पेट्रोल की मात्रा भी अलग होगी
1000 रुपये के पेट्रोल में कार कितनी माइलेज देती है?
- फोटो : AI Generated
माइलेज के हिसाब से कितने किलोमीटर चलेगी कार?
- ऐसे में अगर कार में लगभग 9.79 लीटर पेट्रोल है, तो उसका माइलेज जितना बेहतर होगा, वह उतनी ही ज्यादा दूरी तय करेगी
- इसे ऐसे समझ सकते हैं जैसे- अगर आपकी कार एक लीटर पेट्रोल में 10 किलोमीटर चलती है, तो 1000 रुपये के पेट्रोल में वह लगभग 98 किलोमीटर तक चल सकती है
- जबकि, 12 किलोमीटर अगर एक लीटर पेट्रोल में कार चलती है, तो इस माइलेज वाली कार लगभग 117 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
1000 रुपये के पेट्रोल में कार कितनी माइलेज देती है?
- फोटो : Adobe Stock
- इसी तरह अगर आपकी कार 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है
- तो 1000 रुपये के पेट्रोल में लगभग 147 किलोमीटर चल सकती है
- इसी क्रम में अगर आपकी कार 18 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है, तो ऐसे में कार लगभग 176 किलोमीटर तक चल सकती है
विज्ञापन
1000 रुपये के पेट्रोल में कार कितनी माइलेज देती है?
- फोटो : Adobe Stock
कार का माइलेज किन बातों पर निर्भर करता है?
- कार का माइलेज केवल उसके इंजन पर निर्भर नहीं करता
- ड्राइविंग करने का तरीका भी इसमें अहम भूमिका निभाता है
- अगर आप बार-बार तेज एक्सीलेटर दबाते हैं और अचानक ब्रेक लगाते हैं, तो पेट्रोल की खपत बढ़ सकती है
- इसके अलावा ट्रैफिक में बार-बार गाड़ी रोकना, टायरों में हवा कम होना और कार की समय पर सर्विस नहीं करवाना भी माइलेज को प्रभावित कर सकता है
