सब्सक्राइब करें

MP Tour Plan: गर्मी में घूमने के लिए ये हैं मध्य प्रदेश की ठंडी जगहें, जानिए खर्च और यात्रा का पूरा प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 16 Apr 2026 11:20 AM IST
सार

Madhya Pradesh Travel Guide: मध्य प्रदेश में गर्मियों में घूमने के लिए पचमढ़ी, खजुराहो और सांची जैसी जगहें सबसे बेहतर हैं। 3-5 दिन का ट्रैवल प्लान, सड़क मार्ग से आसान है, और कुल खर्च ₹8,000–₹15,000 में पूरा हो सकता है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Summer Travel Guide Pancharhi Khajuraho Distance Cost Tour Plan in hindi
मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल - फोटो : Ai

Madhya Pradesh Tourist Places : मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आ चुके हैं। ऐसे में अब बच्चों के मन से एग्जाम और पढ़ाई का कुछ बोझ हल्का हुआ हो। बोर्ड परीक्षा रिजल्ट आने के बाद परिवार संग बच्चों को एक छोटी और मजेदार ट्रिप तो कराई ही जा सकती है। लेकिन सवाल है कि इस गर्म मौसम में कहां घूमें?



गर्मी के मौसम में हर कोई ऐसी जगह ढूंढता है जहां थोड़ा सुकून मिले, ठंडी हवा हो और भीड़-भाड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताए जा सकें। अगर आप भी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं, तो मध्य प्रदेश में ही आपको बेहतरीन विकल्प मिल जाएंगे।

भारत के दिल कहे जाने वाले इस राज्य में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और शांत वातावरण का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां आपको पहाड़, जंगल, झरने और प्राचीन मंदिर, सबकुछ एक ही ट्रिप में मिल जाते हैं। पचमढ़ी जैसे ठंडे हिल स्टेशन से लेकर खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिर तक, हर जगह की अपनी अलग खासियत है।

सबसे अच्छी बात यह है कि यहां घूमने के लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती। आप ट्रेन, बस या अपनी गाड़ी से आराम से ट्रैवल कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसा पूरा ट्रैवल प्लान बताएंगे जिसमें दूरी, समय, खर्च और यात्रा के साधन, सब शामिल होंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकें।

Trending Videos
Madhya Pradesh Summer Travel Guide Pancharhi Khajuraho Distance Cost Tour Plan in hindi
मध्य प्रदेश में पचमढ़ी पर्यटन स्थल - फोटो : AI

पचमढ़ी
 

गर्मी में ठंडक का एहसास चाहिए तो सफर की शुरुआत पचमढ़ी से करें। पचमढ़ी को सतपुरा की रानी कहा जाता है। यह एमपी का इकलौता हिल स्टेशन है जहां गर्मियों में भी मौसम सुहावना रहता है।
 

  • कैसे पहुंचे: भोपाल से पचमढ़ी की दूरी लगभग 200 किमी है। 5 से 6 घंटे का सफर तय करते यहां पहुंच सकते हैं। 

  • क्या देखें: पचमढ़ी में बी फॉल, धूपगढ़ और जटाशंकर मंदिर प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

  • खर्च: यहां दो दिन का यात्रा खर्च 2000 रुपये से 4000 रुपये आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh Summer Travel Guide Pancharhi Khajuraho Distance Cost Tour Plan in hindi
मध्य प्रदेश में सांची पर्यटन स्थल - फोटो : AI

सांची 

 

अगर आप इतिहास प्रेमी हैं तो सांची की सैर पर जाएं। यहां घूमना रोमांचक और इतिहास को करीब से देखने जैसा है। यहां के स्तूप बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र हैं और विश्वभर से पर्यटक आते हैं।

 

  • दूरी: भोपाल से 46 किमी की दूरी पर सांची स्थित है। 

  • समय: यात्रा में 1-1.5 घंटे का समय लग सकता है।

  • खर्च: सांची की सैर में 500 रुपये से 1500 रुपये का खर्च आ सकता है।
     

Madhya Pradesh Summer Travel Guide Pancharhi Khajuraho Distance Cost Tour Plan in hindi
मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल खजुराहो - फोटो : ai

खजुराहो

 

खजुराहो विश्व धरोहर है। यहां के मंदिर अपनी अद्भुत कला और वास्तुकला के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।

  • दूरी: सांची से खजुराहो की दूरी 350 किमी है। 7-8 घंटे का सफर तय करके यहां पहुंचा जा सकता है।

  • खर्च: खजुराहों की यात्रा में 2000 रुपये से 3000 रुपये खर्च आ सकता है।
     

विज्ञापन
Madhya Pradesh Summer Travel Guide Pancharhi Khajuraho Distance Cost Tour Plan in hindi
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान - फोटो : AI

पन्ना नेशनल पार्क

परिवार संग रोमांचक सफर पर जाना चाहते हैं तो जंगल सफारी के लिए पन्ना राष्ट्रीय उद्यान को अपना सकते हैं। यहां टाइगर और वन्यजीव देखने का शानदार अनुभव मिलता है।

दूरी: खजुराहो से 25 किमी की दूरी पर पन्ना नेशनल पार्क है।

समय: इसका सफर 30-40 मिनट का है।

खर्च: यहां की सैर 1500 रुपये से 3000 रुपये सफारी सहित खर्च आ सकता है।


यात्रा की योजना

इस पूरे सफर की यात्रा 4 से 5 दिन में पूरी की जा सकती है। सफर की शुरूआत भोपाल से करें। पचमढ़ी होते हुए सांची और फिर खजुराहो जाएं फिर पन्ना की यात्रा कर सकते हैं। इस पूरी यात्रा में 700-800 किमी का सफर तय कर सकते हैं। सफर में लगभग 8000 रुपये से 15000 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आ सकता है।

बजट यात्रा के लिए ट्रेन और बस से सफर कर सकते हैं। जबकि आरामदायक सफर के लिए कार या कैब चुनें। मध्य प्रदेश सड़क और रेल से अच्छी तरह जुड़ा है, जिससे यात्रा आसान हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed