क्या आपको भी अक्सर पेट में दर्द बना रहता है, पाचन ठीक नहीं रहता है, चेहरे-आंखों का रंग पीला पड़ता जा रहा है? सावधान ये लिवर की बीमारियों का संकेत हो सकता है जिसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना जरूरी है। लिवर की समस्याओं को अनदेखा करना आपकी पूरी सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।
World Liver Day 2026: लिवर से जुड़े इन झूठे दावों ने कर दिया है कंफ्यूज? जानिए असली फैक्ट
World Liver day 2026: लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। लिवर की सेहत को लेकर कई गलतफहमियां फैली हुई हैं, जिनसे लोगों में उलझन और बेवजह की चिंता पैदा हो सकती है। आइए, लिवर से संबंधित आम गलतफहमियों के बारे में जान लेते हैं।
गलत जानकारियां लिवर की सेहत के लिए खतरनाक
डॉक्टर कहते हैं, लिवर की सेहत के लिए असली खतरा सिर्फ बीमारी नहीं, बल्कि उससे जुड़ी गलत जानकारियां हैं। लिवर को लेकर कई मिथ्स और गलत जानकारियां लोगों के दिमाग में घर कर गई हैं और हम उन्हीं को सच मानते आ रहे हैं। ये आपको सही इलाज से दूर कर सकती हैं।
ऐसे में जरूरी है कि आप लिवर हेल्थ को लेकर जागरूक रहें, सही और गलत जानकारी में फर्क समझें। इन्हीं चिंताओं को देखते हुए इस साल के लिवर डे का थीम भी रखा गया है- सॉलिड हैबिट, स्ट्रॉन्ग लिवर। आइए लिवर से जुड़ी ऐसे ही कुछ मिथ्स के बारे में जान लेते हैं।
लिवर डिटॉक्स के लिए अलग से डाइट-ड्रिंक्स जरूरी
यह सच है कि लिवर शरीर से जहरीले पदार्थों को निकालने में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन इसे ठीक से काम करने के लिए किसी खास डाइट या क्लींज की जरूरत नहीं होती।
- लिवर खून को छानने और पित्त बनाने जैसी प्रक्रियाओं के जरिए शरीर से जहरीले पदार्थों को अपने आप ही निकाल देता है।
- डिटॉक्स डाइट या ड्रिंक्स के बजाय, एक संतुलित डाइट पर ध्यान दें।
- फल-सब्जियां, लो फैट-प्रोटीन और साबुत अनाज लिवर को हेल्दी रखने के लिए काफी हैं।
लिवर खराब होने की एकमात्र वजह शराब है
ज्यादा शराब पीने से लिवर खराब होता है, ये सोलह आने सच है। इससे स्टीटोटिक लिवर डिजीज, हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसी बीमारियां होती हैं, लेकिन ये ही एकमात्र वजह नहीं है।
- आपको जन्मजात लिवर की बीमारी हो सकती है या फिर आप जो खाते-पीते हैं उससे यह बीमारी हो सकती है।
- आपको ऑटोइम्यून लिवर की बीमारी भी हो सकती है।
- हेपेटाइटिस जैसे संक्रमण की लिवर के लिए बड़ी मुश्किलों का कारण बन सकते हैं।
लिवर खराब होने पर तुरंत लक्षण दिखाई देते हैं
लिवर की समस्या में आपको तुरंत कोई खास दिक्कत हो ये जरूरी नहीं है। अक्सर लिवर काफी डैमेज होनेहोने पर भी सामान्य रूप से काम करता रहता है। हालांकि कुछ संकेतों पर ध्यान देते रहना जरूरी है।
- थकान, त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया), पेट में दर्द और सूजन जैसे लक्षण तभी दिखाई दे सकते हैं जब लिवर को काफी नुकसान पहुच चुका हो।
- लिवर की समस्याओं का जल्दी पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए नियमित जांच जरूरी है।

कमेंट
कमेंट X