सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

World Liver Day: लिवर को ये क्वालिटी बनाती है सबसे खास, इसके काम-काज से लेकर बढ़ती बीमारियों तक जानिए सबकुछ

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 19 Apr 2026 11:03 AM IST
सार

World Liver Day 2026: लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी ने लिवर को बहुत नुकसान पहुंचाया है। लिवर से संबंधित बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना जरूरी है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए इस जरूरी अंग के बारे में सही जानकारी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
world liver day 2026 know liver work and liver problems why liver disease increasing and how to prevent
लिवर की बीमारी का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

लिवर हमारे शरीर का वह महत्वपूर्ण अंग है, जो लगातार काम करता रहता है ताकि हमारी सेहत को कोई दिक्कत न होने पाए। शरीर से विषाक्त पदार्थो को बाहर करना हो या फिर खून को साफ रखना, पाचन को व्यवस्थित करना हो या फिर शरीर में एनर्जी बनाए रखना, सभी के लिए लिवर का हेल्दी रहना जरूरी है।



हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसमें मौजूद पोषक तत्वों को प्रोसेस करने का काम लिवर ही करता है। इसके अलावा ये खून में मौजद खराब तत्वों को लगातार बाहर करता रहता है ताकि सभी अंगों तक साफ और ऑक्सीजन से भरपूर खून पहुंचता रहे। मसलन लिवर का सही तरीके से काम-काज बहुत जरूरी है।

हालांकि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी ने इस अंग को बहुत नुकसान पहुंचाया है। लिवर से संबंधित बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना जरूरी है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए इस अंग के बारे में सही जानकारी बहुत जरूरी है।


(ये भी पढ़िए- 180 करोड़ लोगों पर मंडरा रहा लिवर की बीमारी का खतरा, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में?)

Trending Videos
world liver day 2026 know liver work and liver problems why liver disease increasing and how to prevent
वर्ल्ड लिवर डे 2026 - फोटो : Amarujala.com/AI

लिवर की बीमारियों के बारे में दुनियाभर में जागरूकता बढ़ाने, इसकी शुरुआती पहचान और इलाज को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। विश्व लिवर दिवस 2026 का थीम है- सॉलिड हैबिट, स्ट्रॉन्ग लिवर। 
आइए जान लेते हैं लिवर क्या-क्या काम करता है, इसकी बीमारियां क्यों बढ़ती जा रही हैं और किन आदतों को अपनाकर हम इस अंग को स्वस्थ रख सकते हैं?


लिवर की खासियत- खुद को कर सकता है ठीक
 

  • लिवर शरीर का एकमात्र ऐसा अंग है जिसमें खुद को दोबारा रीजनरेट करने की अद्भुत क्षमता होती है। यानी अगर इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो जाए तो यह फिर से बढ़ सकता है।
  • एक स्वस्थ वयस्क का लिवर लगभग 1.2 से 1.5 किलोग्राम तक का होता है। 
  • यह शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है और पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में स्थित होता है। 
  • मेडिकल रिपोर्ट्स में लिवर को शरीर का बायोकेमिकल लैब भी कहते हैं। अगर लिवर स्वस्थ है तो शरीर चुस्त रहता है, पाचन बेहतर बना रहता है, स्किन ग्लोइंग और एनर्जी लेवल सही रहता है। लेकिन अगर इसमें गड़बड़ी आ जाए तो पूरा शरीर प्रभावित हो सकता है। 
  • फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस और लिवर फेलियर जैसी लिवर से संबंधित गंभीर समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
world liver day 2026 know liver work and liver problems why liver disease increasing and how to prevent
शरीर के लिए बहुत जरूरी है हेल्दी लिवर - फोटो : Adobe Stock

लिवर क्या-क्या काम करता है?

लिवर को शरीर का मल्टीटास्किंग अंग कहना गलत नहीं होगा। वैसे तो ये 500 से ज्यादा काम करता है पर इसका सबसे अहम कार्य भोजन को उपयोगी ऊर्जा और पोषक तत्वों में बदलना है। जब आप खाना खाते हैं तो लिवर कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलता है और जरूरत पड़ने पर इसे स्टोर भी करता है।
 

  • लिवर खून को फिल्टर करता है और उसमें मौजूद हानिकारक तत्वों, दवाओं के केमिकल्स, शराब और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • लिवर पित्त बनाता है जो फैट को पचाने में मदद करता है। इसके बिना शरीर वसा को सही से नहीं पचा सकता।
  • हार्मोन बैलेंस करने, इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी लिवर का ठीक से काम करते रहना जरूरी है।
world liver day 2026 know liver work and liver problems why liver disease increasing and how to prevent
लिवर की बीमारी का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

लिवर ठीक न रहे तो क्या होता है?

लिवर ठीक से काम न करे तो शरीर का पूरा सिस्टम प्रभावित होने लगता है। लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने इस अंग की सेहत को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।
 

  • लिवर की बीमारियों के कारण थकान, भूख कम लगने, कमजोरी, मतली और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • जैसे-जैसे लिवर की दिक्कतें बढ़ती हैं, त्वचा और आंखों में पीलापन यानी पीलिया दिख सकता है।
  • लिवर के ठीक से काम न करने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे मानसिक भ्रम, खुजली और ब्रेन फंक्शन तक प्रभावित हो सकता है।
  • लिवर की बीमारियां लंबे समय में लिवर सिरोसिस का कारण बन सकती हैं, जिससे लिवर डैमेज का खतरा रहता है।
विज्ञापन
world liver day 2026 know liver work and liver problems why liver disease increasing and how to prevent
लिवर को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Adobe Stock

फिर लिवर को हेल्दी कैसे रखें?

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और आहार में सुधार सबसे जरूरी है। अध्ययनों से पता चलता है कि लिवर को हेल्दी रखने के लिए वजन नियंत्रित रखना जरूरी है। मोटापा फैटी लिवर सहित कोई रोगों का प्रमुख कारण है। 
 

  • हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, नट्स और फाइबर युक्त भोजन लिवर के लिए अच्छे माने जाते हैं। 
  • तला-भुना, बहुत ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड फूड कम से कम खाएं।
  • शराब-धूम्रपान से दूरी बनाना बेहद जरूरी है क्योंकि ये लिवर सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। 
  • बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का अधिक सेवन भी लिवर पर असर डाल सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed