{"_id":"5c52b45fbdec224d9d195261","slug":"maharaja-express-most-luxurious-train-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है भारत की सबसे महंगी, आलीशान और आधुनिक ट्रेन, 15 लाख रुपये है किराया","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
ये है भारत की सबसे महंगी, आलीशान और आधुनिक ट्रेन, 15 लाख रुपये है किराया
Thu, 31 Jan 2019 02:17 PM IST
अनिल पांडेय
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनिल पांडेय
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
maharaja express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपको भारत की सबसे आलीशान ट्रेन के बारे में पता है? नहीं पता तो हम आपको इस शाही ट्रेन के बारे में बता रहे हैं जिसका किराया ही 15 लाख रुपये है। इस ट्रेन का नाम महाराजा एक्सप्रेस है। अगर आप इंडियन रेलवे के जरिये भारत दर्शन का प्लान कर रहे हैं और आपको आलीशान सुविधाएं चाहिए तो आपके लिए महाराजा एक्सप्रेस शानदार ऑप्शन है, क्योंकि यह सिर्फ ट्रेन ही नहीं बल्कि चलता-फिरता फाइव-स्टार होटल है। आइए जानते हैं इस ट्रेन की और क्या खासियतें हैं...
maharaja express
महाराजा एक्सप्रेस का किराया डेढ़ लाख रुपये से स्टार्ट होकर करीब 15 लाख रुपये तक है। महाराजा एक्स्प्रेस में यात्रा के लिए लोगों के पास पांच तरह के पैकेज मौजूद हैं। ट्रेन पैकेज में मौजूद स्टेशनों पर रुकती है, यात्री वहां घूमने-फिरने के बाद वापस तयशुदा वक्त पर ट्रेन बोर्ड कर लेते हैं। इसी तरह इस चलते-फिरते फाइव स्टार होटल पर सवार होकर पर्यटक अपना सफर पूरा करते हैं।
महाराजा एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
यह ट्रेन दिल्ली या मुंबई से होती हुई आगरा, फतेहपुर सीकरी, ग्वालियर, रणथंबोर , वाराणसी, लखनऊ, जयपुर, बीकानेर, खजुराहो, उदयपुर स्टेशनों पर रुकती है। ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट की कीमत 1,93,490 रुपये से शुरू होकर 15,75,830 रुपये तक रखी गई है। इस ट्रेन में 23 डिब्बे हैं और 88 यात्री सफर कर सकते हैं। ट्रेन में यात्रियों के सोने के लिए 14 केबिन हैं। हर केबिन में फोन, एलसीडी टीवी, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर के साथ हर केबिन में बाथरूम की भी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा एक्सप्रेस
- फोटो : maharajas-express-india.com
इंडियन रेलवे की बाकी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री कभी कल्पना भी नहीं कर सकते कि हमेशा भीड़ और गंदगी के लिए फेमस रही कोई ट्रेन अंदर से इतनी खूबसूरत भी नजर आ सकती है। इस ट्रेन में राजशाही सजावट की गई है। इस ट्रेन में आगरा से उदयपुर घूमने वाले यात्री पूरे 7 दिन तक इस ट्रेन में रहेंगे। यह ट्रेन पटरियों पर चलता-फिरता फाइव स्टार होटल है। जहां यात्री अपनी मनपसंद का भारतीय व कॉन्टिनेंटल खाना खा सकते हैं।
विज्ञापन
Maharaja Express
- फोटो : Maharaja Express
खाने के लिए ट्रेन के भीतर बाकायदा एक पूरा डिब्बा है। यह दिखने में एक रेस्तरां जैसा लगता है। खास बात यह है कि यह खाना लजीज, बेहतरीन और सोने और चांदी के बर्तनों में परोसा जाता है।