Monsoon Travel Road Guide: बारिश का मौसम आते ही पहाड़, जंगल, घाटियां और झरने जैसे जीवंत हो उठते हैं। हरियाली से ढकी सड़कें, बादलों से घिरे पहाड़, हल्की फुहारें और ठंडी हवाएं रोड ट्रिप का रोमांच कई गुना बढ़ा देती हैं। यह मौसम उन लोगों के लिए खास माना जाता है जो लंबी ड्राइव और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना पसंद करते हैं। भारत में कई ऐसी सड़कें और हाईवे हैं, जो बारिश के मौसम में किसी पोस्टकार्ड जैसी खूबसूरत दिखाई देती हैं।
Monsoon Road Trip In India: बारिश में ये सड़कें बन जाती हैं जन्नत सी, हर मोड़ पर प्रकृति का अद्भुत नजारा!
Road Trip Best Routes: बारिश के मौसम में भारत की सबसे खूबसूरत रोड ट्रिप कौन-सी हैं? मानसून में कई सड़कें हरियाली और प्राकृतिक दृश्यों के कारण बेहद आकर्षक लगती हैं। इनमें मुंबई–गोवा हाईवे, मुन्नार–थेक्कडी रोड, शिलांग–चेरापूंजी रूट, पुणे–महाबलेश्वर मार्ग, लोनावला–खंडाला एक्सप्रेसवे और ऊटी–कुन्नूर रोड जैसे रूट लोकप्रिय हैं। यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई- गोवा हाईवे
-
इस रास्ते पर चारों ओर हरियाली और पश्चिमी घाट के शानदार दृश्य नजर आते हैं।
-
रास्ते में झरने और छोटे-छोटे गांव देखने को मिलते हैं।
-
मानसून में बादलों से घिरी घाटियां और खूबसूरत हो जाती हैं।
-
ये फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन लोकेशन है।
ध्यान रखें
-
भारी बारिश में दृश्यता कम हो सकती है।
-
कुछ हिस्सों में जलभराव या ट्रैफिक संभव है।
पुणे- महाबलेश्वर रोड
-
इस मार्ग पर घुमावदार पहाड़ी सड़कें मुख्य आकर्षण होती हैं।
-
बादलों से ढके पहाड़ रोड ट्रिप को रोमांटिक बना देंगे।
-
कई व्यू प्वाइंट और झरने वाले नजारों का आनंद उठा सकते हैं।
-
स्ट्रॉबेरी फार्म (मौसम के अनुसार) और शांत वातावरण यहां पर्यटकों को खींचते हैं।
लोनावला–खंडाला रूट
-
यहां मानसून में सबसे लोकप्रिय वीकेंड रोड ट्रिप के लिए आ सकते हैं।
-
इस रूट का मुख्य आकर्षण घाटियों में बहते झरने हैं।
-
धुंध और हरियाली का अनूठा संगम ट्रिप को रोमांचक बना देता है।
-
परिवार और दोस्तों के साथ छोटी यात्रा के लिए उपयुक्त स्थान है।
मुन्नार- थेक्कडी रोड, केरल
-
केरल के इस रूट पर चाय के बागान का शानदार नजारा देख सकते हैं।
-
मानसून में यहां के घने जंगल और हरे-भरे हो जाते हैं।
-
बादलों से घिरी पहाड़ियां मन को लुभाती हैं
-
शांत और प्राकृतिक वातावरण रोड ट्रिप को सुकूनभरा बना देती है।