फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places To Visit in Monsoon: बारिश के मौसम में दोगुनी खूबसूरत हो जाती हैं ये जगहें, मानसून ट्रिप पर जरूर जाएं

Mon, 16 Jun 2025 05:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 16 Jun 2025 05:27 PM IST
सार

Places To Visit In Monsoon: चाहे रोमांटिक ट्रिप हो, फैमिली आउटिंग या सोलो एडवेंचर बरसात के मौसम में भारत की कुछ जगहें आपके अनुभव को यादगार बना देंगी। अगर आप भी बारिश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की इन जगहों को आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। 

विज्ञापन
Most Beautiful Places To Visit In Monsoon Destinations in India To Travel in Rainy Season Disprj
मानसून में इन जगहों की करें सैर - फोटो : Istock

Places To Visit In Monsoon: मानसून का मौसम आते ही जब बारिश की बूंदे धरती पर पड़ती हैं तो प्रकृति अपनी खूबसूरती के चरम पर होती है। बरसात के मौसम में भारत के कुछ स्थलों पर अद्भुत नजारे देखे जा सकते हैं। पहाड़ों से गिरते झरने, हरे-भरे जंगल, घनघोर बादलों से ढकी घाटियां और ठंडी हवाएं मन को सुकून देती हैं। बरसात आपको प्रकृति से जुड़ने का मौका देती है। इस मौसम में घूमना और प्रकृति की खूबसूरती को महसूस करना एक अद्भुत अनुभव दे सकता है। इस मानसून एक छोटा सा ब्रेक लेकर भीगती वादियों की सैर पर निकल जाएं। चाहे रोमांटिक ट्रिप हो, फैमिली आउटिंग या सोलो एडवेंचर बरसात के मौसम में भारत की कुछ जगहें आपके अनुभव को यादगार बना देंगी। अगर आप भी बारिश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की इन जगहों को आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। 

Most Beautiful Places To Visit In Monsoon Destinations in India To Travel in Rainy Season Disprj
कैट पाइंट महाबलेश्वर - फोटो : instagram

महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर हिल स्टेशन की सुंदरता बारिश के मौसम में दोगुनी हो जाती है। महाबलेश्वर हरे-भरे पहाड़, स्ट्रॉबेरी फार्म और शानदार घाटियों के लिए लोकप्रिय है। मानसून में बादलों से ढके रास्ते और बहते झरने इस जगह को जादुई बना देते हैं। आप यहां आर्थर सीट, वेन्ना लेक और प्रतापगढ़ किला घूमने जा सकते हैं।


लोनावला-खंडाला, महाराष्ट्र

मुंबई और पुणे के पास स्थित लोनावला और खंडाला हिल स्टेशन मानसून में हरियाली से ढक जाता है। ट्रेकिंग, झरने और खूबसूरत घाटियों के लिए बरसात के मौसम में यह जगह बेस्ट है। अगर आप लोनावला और खंडाला घूमने जा रहे हैं तो यहां कुछ जगहें पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहती हैं। आप भुशी डैम, टाइगर पॉइंट और राजमाची किले की सैर के लिए जरूर जाएं।

Most Beautiful Places To Visit In Monsoon Destinations in India To Travel in Rainy Season Disprj
केरल के अलेप्पी और मुन्नार की करें सैर - फोटो : AdobeStock

अलेप्पी, केरल

मानसून में बैकवॉटर का अनुभव और हाउसबोट की अनोखी सैर करना चाहते हैं तो केरल के अलेप्पी की यात्रा करें। बारिश की फुहारों के साथ शांत जल में हाउस बोट पर तैरते रहना एक अलौकिक अनुभव देगा। बरसात की बूंदे हरियाली को अधिक खिला देंगी। 


मुन्नार, केरल

केरल का मुन्नार हिल स्टेशन चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। बरसात में इन्हीं चाय के बागानों की हरियाली दोगुनी खूबसूरती के साथ नजर आती है। यहां बादलों से घिरे पहाड़ और शांत झीलें मनमोहक अनुभव कराती हैं।  मानसून में यह हिल स्टेशन फोटो-परफेक्ट बन जाता है। मुन्नार के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एराविकुलम नेशनल पार्क और मट्टुपेट्टी डैम का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Beautiful Places To Visit In Monsoon Destinations in India To Travel in Rainy Season Disprj
मेघालय का लिविंग रूट ब्रिज - फोटो : AdobeStock

वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड

उत्तराखंड के चमोली जिले में फूलों की घाटी स्थित है, जिसकी अद्भुत खूबसूरती के कारण यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है। जुलाई से अगस्त माह में यहां हजारों किस्म के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। आप इन रंग बिरंगे फूलों को देखने के लिए मानसून में वैली ऑफ फ्लावर्स के सफर पर जरूर आएं। साथ ही ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह एक शानदार मानसून डेस्टिनेशन माना जाता है।


चेरापूंजी, मेघालय

दुनिया में सबसे अधिक बारिश वाले स्थानों में से एक मेघालय का चेरापूंजी है। सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह होने के बावजूद, चेरापूंजी का आकर्षण मानसून में कई गुना बढ़ जाता है। लिविंग रूट ब्रिज, झरने और गुफाएं इसे खास बनाती हैं। मानसून में अगर चेरापूंजी की यात्रा कर रहे हैं तो नोक्रेक बायोस्फीयर रिजर्व और सेवन सिस्टर्स फॉल्स जरूर घूमना चाहिए।

विज्ञापन
Most Beautiful Places To Visit In Monsoon Destinations in India To Travel in Rainy Season Disprj
कूर्ग - फोटो : instagram

कूर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक का कुर्ग अपने कॉफी के बागानों के लिए लोकप्रिय है। साथ ही धुंध से ढके जंगल और झरनों की आवाज से भरपूर कूर्ग मानसून में रोमांटिक गेटवे बन जाता है। कूर्ग की सैर पर जाने वालो को एबी फॉल्स, राजास सीट और मंडलपट्टी व्यूपॉइंट की सैर करनी चाहिए।


 कोडाईकनाल, तमिलनाडु

इसे "प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन" कहा जाता है। बारिश में कोडाईकनाल के जंगल और शांत झीलें मन मोह लेती हैं। यहां कई पर्यटन स्थल लोकप्रिय हैं, जैसे कोडाई लेक, ब्रायंट पार्क और सिल्वर फॉल्स। मानसून में कोडाईकनाल की यात्रा फुल पैसा वसूल हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed