Short Trip from Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर की भीड़, गर्मी और कामकाज से दूर कुछ सुकून और आराम का वक्त चाहते हैं। लेकिन छुट्टियों की कमी के कारण दूर किसी ट्रिप पर नहीं जा सकते हैं तो शहर से महज 150 किमी के दायरे में ही कई शानदार जगहें हैं, जहां आप एक दिन की छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दो से तीन घंटे में आप आसानी से इन जगहों पर पहुंच जाएंगे, पूरे दिन की मस्ती और सुकून का अनुभव करके रात तक दिल्ली-एनसीआर में वापसी कर सकते हैं।
Short Trip from Delhi: दिल्ली एनसीआर से 150 किमी के दायरे में हैं ये शानदार जगहें, दोस्तों संग घूमने जाएं
Short Trip from Delhi NCR: दिल्ली के पास छोटे ट्रिप की खासियत कम दूरी, कम खर्च और ज्यादा मस्ती है। यहां आप दोस्तों संग हंसी ठहाकों से भरा सफर कर सकते हैं और आपका तनाव भी दूर हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमदमा झील, गुरुग्राम
राजधानी दिल्ली से 50 किमी दूर दमदमा झील देखने जा सकते हैं। एक दिन की छुट्टी में इस शानदार झील का अनुभव आपको रिलैक्स महसूस कराएगा। दमदमा झील गुरुग्राम में अरावली की गोद में बसी खूबसूरत झील है जो कि रोमांच प्रिय लोगों के लिए परफेक्ट है। इस स्थान पर आप नौका विहार, रॉक क्लाइंबिंग, कैम्पिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। दोस्तों संग एक दिन का वक्त निकालकर यहां पिकनिक और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए पहुंच सकते हैं।
नीमराना फोर्ट, अलवर
राजस्थान के शाही जीवन की झलक, महल और संस्कृति का अनुभव लेना है, वो भी सिर्फ एक दिन में तो नीमराना फोर्ट जाएं। राजस्थान के अलवर में स्थित नीमराना फोर्ट राजधानी दिल्ली से महज 120 किमी दूर है। सड़क मार्ग के जरिए आसानी से कुछ घंटे का सफर तय करके यहां पहुंचा जा सकता है। नीमराना किले की सैर के साथ यहां तैराकी और शाही फोटोग्राफी का लुत्फ उठा सकते हैं। इस शानदार हेरिटेज में लग्जरी वाइब्स के बीच आप एक दिन सुकून के साथ बिता सकते हैं।
मुरथल, सोनीपत
दिल्ली से 50 किमी दूर सोनीपत में मुरथल स्थित है। दिल्ली एनसीआर वालों के लिए एक दिन की ट्रिप के लिए यह जगह सबसे लोकप्रिय है। मुरथल अपने खाने के लिए मशहूर है, जहां के पराठे सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आप यहां ढाबा का अनुभव लेने, दोस्तों संग मस्ती करने और एक लॉन्ग ड्राइव का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच सकते हैं।
सुरजकुंड, फरीदाबाद
दिल्ली एनसीआर से लगभग 45 किमी फरीदाबाद जिले में सुरजकुंड नाम की जगह है। शांति और हरियाली से भरपूर ये जगह लोक कला और संस्कृति के लिए भी मशहूर है। यहां आप झील दर्शन, हैंडीक्राफ्ट की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही फरवरी में यहां सूरजकुंड मेला लगता है जो काफी मशहूर है। हालांकि गर्मियों में सूरजकुंड में तापमान अधिक हो सकता है। इसलिए यहां सर्दियों में जाना बेहतर वक्त है। यहां से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन बदरपुर है। यहां से आगे का सफर तय करने के लिए ऑटो या टैक्सी ले सकते हैं।