फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण भारत में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन हिल स्टेशनों पर जरूर करें विजिट

Sun, 08 Aug 2021 12:21 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 08 Aug 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
most famous and beautiful hill stations in South India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको दक्षिण भारत के इन हिल स्टेशनों पर जरूर विजिट करना चाहिए। इन हिल स्टेशनों पर आपको प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा दक्षिण भारत में आपको कई खूबसूरत जगहें भी देखने को मिलेंगी। इस कारण देश दुनिया से यहां पर कई पर्यटक हर साल आते हैं। अमूमन देखा जाता है कि ज्यादातर पर्यटक दक्षिण भारत में समुद्र तटों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। वहीं कई लोग दक्षिण भारत के प्राचीनतम मंदिरों में भी घूमने के लिए जाते हैं। इस जगह पर आपको कई खूबसूरत हिल स्टेशन्स भी देखने को मिलेंगे। मानसून के सीजन में घूमने के लिए ये हिल स्टेशन एक परफेक्ट जगह हैं। इन हिल स्टेशनों पर पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है। यहां आप शांत वातावरण का अनुभव कर सकते हैं। इन हिल स्टेशनों पर आपको एडवेंचर से जुड़ी कई एक्टिविटीज करने का मौका मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं दक्षिण भारत के खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में -

most famous and beautiful hill stations in South India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

गवी

केरल में स्थित गवी घूमने के लिए काफी बढ़िया हिल स्टेशन है। बाकी हिल स्टेशनों के मुकाबले गवी हिल स्टेशन काफी अलग है। यहां आपको कई मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप यहां पर कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहां आप पैदल यात्रा, कैंपिंग, ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।

most famous and beautiful hill stations in South India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ऊटी 

लंबे समय से ये हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र रहा है। ये जगह तमिलनाडु में स्थित है। यहां आकर आपको कई खूबसूरत पहाड़ देखने को मिलेंगे। यहां आप वनस्पति उद्यान, टॉय ट्रेन, टोडा हट्स आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
most famous and beautiful hill stations in South India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कूर्ग

कूर्ग हिल स्टेशन घूमने के लिए काफी खूबसूरत जगह है। यहां आपको प्रकृति के कई मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आकर आप ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों को कर सकते हैं।  

विज्ञापन
most famous and beautiful hill stations in South India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोडईकनाल

ये जगह तमिलनाडु में स्थित है। यहां आपको झरने, घास के मैदान और घाटियां जैसे कई विहंगम दृश्य देखने को मिलेंगे। ये दक्षिण भारत का सबसे ठंडा हिल स्टेशन है। यहां आप ट्रेकिंग और बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। मानसून के सीजन में ये जगह घूमने के लिए काफी बढ़िया विकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed