फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप भी अकेले करते हैं सफर तो ये पांच 'चीजें' साबित हो सकती हैं लाइफ सेवर

Mon, 28 Oct 2019 02:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 28 Oct 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
must have cool gadgets for solo travelers

यूं तो पर्यटन को मजेदार, उत्साही और रोमांचक माना जाता है लेकिन कई बार जब हम अकेले यानी सोलो ट्रैवल कर रहे होते हैं या फिर हमें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ जाए तो वह सफर उबाऊ और कष्टदायक हो जाता है। खासकर अकेले सफर करते समय अपनी जरूरत के हर उस सामान को साथ रखने जरूरी हो जाता है जो दूर-दर्ज के इलाके या पहाड़ों पर नहीं मिल सकते। आज हम कुछ ऐसे गैजेट के बारे में बताने जा रहे हैं जो अकेले सफर के दौरान आपके लाइफ सेवर बन सकते हैं। जानिए ऐसे 5 ट्रैवल गैजेट्स के बारे में, जो ट्रैवलिंग के दौरान आने वाली परेशानियों के दौरान आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

must have cool gadgets for solo travelers
व्यूमस लीक प्रूफ ट्रैवल बॉटल

स्क्विजेबल सिलिकान से बनी इन बाॅटल्स का उपयोग आप अपने शैम्पू, कंडिशनर, लोशन और बॉडी वाश जैसी जरूरी चीजों को रखने के लिए कर सकते हैं। इन बाटल्स को आसानी से इनके साथ आए बैग में रख सकते हैं, ये ट्रैवल बैग में कम जगह घेरेंगे। इनकी खास बात यह है कि दबाव पड़ने पर भी इनमे से लीकेज नहीं होगा।

must have cool gadgets for solo travelers
ट्रैवलॉन एंटी थेफ्ट बैग
बेहद मजबूत फेब्रिक से बने इस बैग में आरएफआईडी स्कैनिंग से प्रोटेक्शन मौजूद है। कट प्रूफ स्ट्रैप और स्लैश प्रूफ डिजाइन के साथ नुकसान पहुंचाना मुश्किल है। इसमें काफी सारे पाॅकेट मौजूद हैं, जिससे कि आप अपने सभी जरूरी समानों को अलग-अलग जगह में सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
must have cool gadgets for solo travelers
वायरलेस हेडफोन
अगर आप शोर से परेशान है तो ये गैजेट आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अपनी बेहतरीन साउंड प्लेबैक के लिए मशहूर ये हेडफोन आपके कानों तक वही आवाज पहुंचने देगा, जिसे आप स्पष्ट सुनना चाहते हैं। ब्लू टूथ से लैस इस गैजेट को करीब 10 घंटे तक चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
must have cool gadgets for solo travelers
एनर्जी प्रो पावर बैक पैक
ट्रैवलर्स के लिए बने इस खास तरह के बैग में लिथियम आयन बैटरी लगी हुई है, जिससे वे एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इस बैटरी का कनेक्शन बैक पैक की बारह पॉकेट में किया गया है, जिनमें पसंदीदा गैजेट को चार्ज किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed