फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: नवरात्रि में करना है देवी मां के दर्शन, तो ये हैं दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर

Wed, 28 Sep 2022 01:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 28 Sep 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2022 Famous Durga Mata Temple in Delhi Visit in Shardiya Navratri Puja
नवरात्रि 2022 शुभकामना - फोटो : amar ujala

Famous Durga Mata Temple In Delhi: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। आज से माता दुर्गा अपने भक्तों के घर वास करने आती हैं। माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा नवरात्रि के मौके पर की जाती है। लोग उपवास करते हैं और माता दुर्गा की पूजा व आरती करते हैं। इस मौके पर जो लोग घर पर घटस्थापना नहीं कर पाते, वह माता के मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। वैसे तो देशभर में कई सारे प्रसिद्ध माता के मंदिर, शक्तिपीठ और देवी के तीर्थ स्थल हैं लेकिन अगर आपको तीर्थ स्थल जाने का मौका नहीं मिल पा रहा, तो आप अपने शहर के ही किसी मंदिर में मां अष्टभुजा के दर्शन कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो इस नवरात्रि में राजधानी के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए भी जा सकते हैं। ये रहे दिल्ली के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर, जहां नवरात्रि में मां का आर्शीवाद लेने जा सकते हैं भक्त।

Navratri 2022 Famous Durga Mata Temple in Delhi Visit in Shardiya Navratri Puja
कालीबाड़ी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

नई दिल्ली कालीबाड़ी

दिल्ली एनसीआर में मां काली का सबसे पुराना मंदिर है। कालीबाड़ी दिल्ली में बंगाली संस्कृति का सबसे प्रमुख केंद्र है। यहां नवरात्रि के मौके पर बहुत भीड़ होती है। यहां पर दुर्गा पूजा के पंडाल भी लगते हैं। इस पर्व में कालीबाड़ी में उत्सव का माहौल होता है।

Navratri 2022 Famous Durga Mata Temple in Delhi Visit in Shardiya Navratri Puja
दिल्ली के कालकाजी मंदिर - फोटो : ANI

कालकाजी मंदिर

दिल्ली में स्थित कालकाजी मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। इस मंदिर में मां दुर्गा माता काली के अवतार में विराजमान हैं। मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों ने यहां पूजा की थी। लोगों की आस्था है कि अगर आप की कोई मन्नत है तो कालकाजी मंदिर जरूर जाएं। नवरात्रि के दौरान यहां पर बहुत भीड़ होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2022 Famous Durga Mata Temple in Delhi Visit in Shardiya Navratri Puja
गुफा वाला मंदिर - फोटो : social media

गुफा वाला मंदिर

राजधानी के सबसे पुराने मंदिरों में शामिल गुफा वाला मंदिर पूरी तरह से माता वैष्णो देवी को समर्पित है। इस मंदिर में एक लंबी सी गुफा है। अर्धकुंवारी की तरह की इस गुफा से होकर लोग मंदिर में माता के दर्शन करने जाते हैं। लंबी गुफा के अलावा छोटी गुफाएं भी हैं, जहां माता कात्यायनी, चिंतपूर्णी और माता ज्वाला जी का मंदिर है। यह मंदिर प्रीत विहार में बना है।

विज्ञापन
Navratri 2022 Famous Durga Mata Temple in Delhi Visit in Shardiya Navratri Puja
झंडेवालन मंदिर - फोटो : Amar Ujala

झंडेवालन मंदिर

दिल्ली में झंडेवालन रोड पर स्थित इस मंदिर को अक्सर फिल्मों और टीवी सीरिल्स में दिखाया जाता है। यह मंदिर माता आदिशक्ति को समर्पित है। इस मंदिर में भी नवरात्रि में उत्साह और उमंग का माहौल होता है। दर्शन के लिए नवरात्रि के मौके पर झंडेवालन मंदिर भी जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed