सब्सक्राइब करें

Offbeat Destinations In Kashmir: कश्मीर की इन खूबसूरत जगहों को देख भूल जाएंगे डल झील, इस बार करें यहां की सैर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 13 Jun 2022 03:36 PM IST
विज्ञापन
Offbeat Destinations In Kashmir Know 10 Beautiful Tourist Village To Visit In Jammu And Kashmir
कश्मीर की खूूबसूरत जगहें - फोटो : Twitter

Offbeat Destinations In Kashmir: भारत की सबसे खूबसूरत और ठंडी जगहों में से एक कश्मीर है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। भारत ही नहीं विदेशों से भी लाखों पर्यटक कश्मीर की इसी खूबसूरती को देखने के लिए हर साल आते हैं। यहां की बर्फीली वादियां, हरियाली और झीलें पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। वैसे तो आप किसी भी मौसम में कश्मीर जा सकते हैं लेकिन गर्मियों में कश्मीर जाने वालों की संख्या ज्यादा होती है। गर्मियों में भी कश्मीर का तापमान ठंडा रहता है। कुछ जगहों पर तो बर्फबारी भी हो सकती हैं। जहां सर्दियों में झीलें बर्फ बन जाती हैं तो वहीं गर्मियों में कश्मीर की प्रसिद्ध झीलों में नौका विहार का मजा ही कुछ अलग होता है। कश्मीर का नाम आते ही सबसे पहले लोग श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, और डल झील का नाम याद आता है लेकिन कश्मीर में इन जगहों से अलग भी बहुत खूबसूरत जगहें हैं। इस बार अगर आप कश्मीर जाएं तो कश्मीर के इन बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस पर जरूर जाएं।

Trending Videos
Offbeat Destinations In Kashmir Know 10 Beautiful Tourist Village To Visit In Jammu And Kashmir
गुरेज - फोटो : Facebook/

गुरेज

कश्मीर में आप गुरेज घाटी घूमने जा सकते हैं। श्रीनगर से 130 किलोमीटर की दूरी पर बसे गुरेज की सुंदरता देखने लायक है। गुरेज अपनी खूबसूरत झीलों के लिए मशहूर है। यहां मानसबल और वुलर झील से साथ ही किशनगंगा नदी समेत कई धाराएं बहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Offbeat Destinations In Kashmir Know 10 Beautiful Tourist Village To Visit In Jammu And Kashmir
अरु वैली - फोटो : social media

अरु वैली

पहलगाम से 12 किलोमीटर दूर अरु वैली भी पर्यटकों को बहुत पसंद आएगा। कश्मीर के इस छोटे से हिल स्टेशन की खूबसूरती किसी विदेशी पर्यटक स्थल जैसी है। यहां झरने, बर्फीली चोटियां और पास में ही लिद्दरवट वैली घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

Offbeat Destinations In Kashmir Know 10 Beautiful Tourist Village To Visit In Jammu And Kashmir
युसमर्ग - फोटो : social media

युसमर्ग

कश्मीर में स्थित युसबर्ग बहुत ही खूबसूरत क्षेत्र है, जहां विदेशी नजारों को महसूस कर सकते हैं। युस्मार्ग श्रीनगर से 45 किलोमीटर दूर बडगाम इलाके में बसा है। यह क्षेत्र काफी हरा भरा और घने जंगलों के बीच स्थित है, जहां सेब, अमरूद और पुदीने की खेती होती है।

विज्ञापन
Offbeat Destinations In Kashmir Know 10 Beautiful Tourist Village To Visit In Jammu And Kashmir
लोलाब वैली - फोटो : istock

लोलाब वैली

कश्मीर में स्थित लोलाब वैली पर आप सुकून की छुट्टियां मना सकते हैं। यहां सेब के बागान हैं, जो पर्यटकों को काफी पसंद आएंगे। इस घाटी की प्राकृतिक सुंदरता यात्रियों का मन मोह लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed