सर्दियों में सैर करने के लिए जहां बहुत से लोग बर्फबारी देखने के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं। वहीं बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो ठिठूरन भरे मौसम में किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां का मौसम सुहावना हो। इस ख्वाहिश को पूरा करता है केरल। सर्दियों के मौसम में इस खूबसूरत राज्य की सैर बेहद सुकून भरी होती है। तो चलिए आज हम आपको घुमक्कड़ी के इस नये अध्याय में केरल की एक बेहद खूबसूरत जगह के बारें में बताते हैं। जहां के नजारे कभी न भूलने वाला एक्सपीरियंस देंगे।
छोटा सा शहर 'अदूर' जहां पर देखने को मिलता है मनोरंजन और इतिहास का अनोखा मेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस छोटे से शहर तक कोई सीधी ट्रेन नहीं जाती लेकिन परेशान होने वाली बात नहीं है क्योंकि बस के जरिए ये शहर हर छोटे-बड़े शहर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां का सबसे पास का स्टेशन है कुरी। तो चलिए जानें की खूबसूरती के खजाने में क्या-क्या है देखने के लिए।
अदूर से करीब दस किमी दूर बसे इस छोटे से गांव में देखने के सबसे खास चीज है बैलों की दौड़। खाली धान के खेतों में बैलों के दौड़ने की प्रतियोगिता देखना बहुत दिलचस्प लगता है और इसे देखने के लिए बहुत से पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।
इस मंदिर की खासियत सब सम्प्रदायों का सम्मान करना है। श्री धर्म शास्त्र मंदिर में हर धर्म के लोग आसानी से दर्शन के लिए जा सकते हैं। सबरी हिल्स के नीचे बने इस मंदिर में भगवान परशुराम के अवतार की पूजा की जा सकती है।
दक्षिण भारत के सबसे पुराने चर्च में से एक है सेंट जार्ज आर्थोडोक्स चर्च। इसकी वास्तुकला के चर्चे दूर-दूर तक फैले हुए हैं। जिसकी वजह से इस चर्च को देखने के लिए इसाई के साथ ही हिंदू, मुस्लिम भी आते हैं। इसकी दीवारों पर की गई पेंटिग की वजह से भी ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है।