Places to Visit in Delhi on a Rainy Day: मानसून खत्म हो गया है लेकिन कई दिनों से दिल्ली समेत कई शहरों में बारिश हो रही है। बारिश के कारण पानी भरने और ट्रैफिक जाम की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग बिना किसी आवश्यक कार्य के लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। हालांकि सुहाना मौसम लोगों को घूमने के लिए भी उत्साहित कर रहा है। ठंडा और बदली वाले मौसम में घूमने का मजा ही कुछ और होता है। जिन लोगों को बारिश पसंद है, वह इस मौसम में बाहर निकलना चाहते हैं और घूमना व एन्जॉय करना चाहते हैं। लेकिन बारिश में कहां घूमने जाएं, ये समझ नहीं पाते। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं और इस बरसात में कहीं घूमने का सोच रहे हैं तो बारिश का लुत्फ उठाने के लिए दिल्ली में कई खूबसूरत जगहें हैं। आईए घूमते हैं दिल्ली की उन जगहों को, जहां बारिश का मजा दोगुना हो जाता है।
Places to Visit in Delhi on a Rainy Day: बारिश में घूमने के लिए दिल्ली की खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधी गार्डन
दिल्ली का लोधी गार्डन बहुत ही खूबसूरत और हरा भरा है। 500 साल पुराने इस गार्डन में काफी सारे पेड़ पौधे और फूल लगे हुए हैं। इस कारण बरसात में लोधी गार्डन की सुंदरता बढ़ जाती है। आम दिनों में आप यहां पिकनिक मनाने आ सकते हैं। बरसात के मौसम में लोधी गार्डन में घूमने के लिए आ सकते हैं।
लाल किला
दिल्ली का मशहूर लाल किला मुगल काल में बना ऐतिहासिक स्मारक है। इसे विश्व धरोहर की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक लाल किले की भव्यता और खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। दिल्ली में तेज बारिश के बीच अगर आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो लाल किले की अनोखी वास्तुकला और शाही बनावट देखने के लिए आ सकते हैं।
सफदरजंग का मकबरा
दिल्ली के जोर बाघ क्षेत्र में स्थित सफदरगंज का मकबरा ऐतिहासिक जगहों में से एक है। यह दिल्ली का प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल है, जिसका इतिहास 18वीं शताब्दी पुराना है। यह जगह अपने निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। सफदरगंज के आसपास सुंदर बगीचा बना हुआ है, जो बारिश के दिनों में बहुत सुंदर लगता है।
हौज खास विलेज
युवाओं के लिए दिल्ली का हौज खास विलेज आकर्षण का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में लोग मौज मस्ती करने के लिए आते हैं। हौज खास विलेज में गार्डन और झील है, जिसकी सुंदरता बारिश के दिनों में बहुत बढ़ जाती है। यहां की हरियाली, झील को आप बारिश में एक्सप्लोर कर सकते हैं।