सब्सक्राइब करें

भारत की वो अनोखी जगह जो हैं तीन धर्मों की पवित्र राजधानी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 31 Oct 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
religious places to visit in city of ghats varanasi
- फोटो : social media

भारत कई धर्मों का मेल है। हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई, जैन और बौद्ध धर्म की बहुत से पवित्र जगह हैं। आज हम आपको एक ऐसे अद्भुत शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जो गंगा के किनारे बसा होने के साथ ही अपनी शांति और हरियाली के लिए भी मशहूर हैं। तो चलिए जाने कौन सा है ये शहर।


 
Trending Videos
religious places to visit in city of ghats varanasi
- फोटो : pixa
धार्मिक राजधानी वाराणसी

धर्म ग्रंथों के अनुसार भारत के सात शहरों में सबसे प्राचीन और पवित्र शहर है बनारस। गंगा नदी के तट पर बसे इस शहर को केवल हिंदूओं की पवित्र नगरी ही नहीं कहा जा सकता। बल्कि वाराणसी बौद्ध धर्म के लिए भी बहुत पवित्र मानी जाती है। बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा बुद्ध ने सारनाथ में सबसे पहले अपने पांच अनुयायियों को एक वृक्ष के नीचे सत्य का उपदेश दिया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
religious places to visit in city of ghats varanasi
- फोटो : pixa
सारनाथ

बनारस से १० किमी पूर्व में बसा सारनाथ बौद्ध धर्म का तीर्थ स्थल है। ज्ञान की प्राप्ति के बाद यहीं पर सबसे पहले महात्मा बुद्ध ने उपदेश दिया था। यहीं पर बहुत सारे स्तूपों का निर्माण भी कराया गया है। जिनकी सैर के जरिए इस धर्म को करीब से जानने का मौका मिलता  है।


 
religious places to visit in city of ghats varanasi
- फोटो : pixa
घाटों का शहर 

बनारस को घाटों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर गंगा नदी के किनारे बहुत से घाट बने हैं। सबसे रोचक बात कि इनमें से हर घाट का एक अनोखा इतिहास है जो इसे बेहद खास बनाता है। बनारस में एक घाट है जिसका नाम है नारद घाट। यहां के स्थानीय लोगों की मान्यता है कि इस घाट पर श्राप है कि अगर कोई विवाहित व्यक्ति यहां स्नान कर लें तो उसे वैवाहिक जीवन में अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। इसका उपाय भी बताया गया है। कहते हैं कि नारद घाट पर पति-पत्नी को एक साथ नहाकर ही इस श्राप से मुक्ति मिल पाती है।


 
विज्ञापन
religious places to visit in city of ghats varanasi
- फोटो : social media
मणिकर्णिका घाट

 इस घाट के बारे में प्रचलित है कि इस घाट पर हमेशा कई सदियों से चिताएं जलती आ रही है। इस घाट पर हर समय किसी न किसी इंसान की चिता जलती रहती है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed