सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एक दिन की छुट्टी में घूमें दिल्ली के पास ये खूबसूरत जगहें, बहुत सस्ती है ट्रिप

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 31 Jan 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
some tourist Places to visit near Delhi
tourist destination
दिल्ली की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में समय निकालना हर एक के लिए आसान नहीं है। बहुत कम लोग हैं जिन्हें सप्ताह में ऑफिस से दो दिन का वीकली ऑफ मिलता है, जबकि कुछ लोगों के नसीब में छुट्टी के नाम पर केवल संडे होता है। बहरहाल, आप दिल्ली में रहते हैं और आपको एक दिन की भी छुट्टी मिलती है और घूमने- फिरने के शौकीन हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहें जिन्हें आप एक दिन की छुट्टी में आसानी से घूम सकते हैं। आपके लिए यह एक अच्छी और सस्ती ट्रिप होगी। 
Trending Videos
some tourist Places to visit near Delhi
bird century of bharatpur
सुल्तानपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान पक्षी प्रेमियों के लिए सबसे सही जगह है। करीब सौ साल से यह स्थान पक्षियों और झील की खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते आ रहा है। यहां विदेश से आने वाले पक्षी सितंबर महीने से आने शुरू हो जाते हैं और मार्च तक झील और  वहां के आस-पास के जगहों पर आराम करते है। यहां करीब 250 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दिल्ली से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है जहां आप एक दिन में ही जाकर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
some tourist Places to visit near Delhi
lake
नैनी लेक-यहां कम खर्च में आप अच्छा लुफ्त उठा सकते हैं। यह लेक दिल्ली के मॉडल टॉउन में है। महज सौ रुपये में आप यहां पहुंच जाएंगे। यहां पूरे दिन रुकने और खाने-पीने का खर्च 500 होगा। लेक के खुलने का समय सुबह दस बजे से शाम पांच  तक है। यहां के रमणीय नजारों के बीच आपको सुकून मिलेगा। फैमिली के साथ जा रहे हैं तो भी यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। 
some tourist Places to visit near Delhi
ओखला पक्षी विहार - फोटो : अमर उजाला

ओखला पक्षी विहार- यहां 300 सौ प्रकार के पक्षियों  की प्रजातियां  पाएं जाते हैं। यह स्थान दिल्ली और नोएड़ा के बॉर्डर पर है। यहां आपको दूर-दराज से आएं प्रवासी पक्षी भी नजर आएंगे। इसके अलावा कुदरती नजारों के बीच बहुत ही अच्छा अनुभव होगा। 

विज्ञापन
some tourist Places to visit near Delhi
lake
दमदमा झील-यदि आप परिवार के साथ पिकनिक की सोच रहे हैं तो इसे बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती। यहां आप अपना अच्छा समय परिवार के साथ बिता सकते है। ये झील दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर है। यहां आप नौका विहार का भी लुफ्त उठा सकते है। इसे दमदमा लेक के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सस्ती और बेहतरीन ट्रिप साबित होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed