Garmiyon Me Car Travel Kaise Kare: गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की कार का सफर करना जितना रोमांचक होता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। जून-जुलाई की तेज धूप, हीट वेव और लंबे ट्रैफिक जाम के बीच ड्राइव करना शरीर और कार दोनों पर असर डालता है। कई बार लोग रोड ट्रिप के उत्साह में छोटी-छोटी जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से सफर के दौरान थकान, डिहाइड्रेशन, कार ब्रेकडाउन या हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
Summer Road Trip Tips: गर्मियों में लाॅन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं? पहले जान लें ये जरूरी कार ट्रैवल टिप्स
Car Travel Tips in Hindi: गर्मियों में लंबी कार ड्राइव के दौरान कार का एसी, टायर, कूलेंट और इंजन जरूर चेक करें। साथ में पानी, ORS, सनग्लासेस और इमर्जेंसी किट रखें। दोपहर की तेज धूप में ड्राइव करने से बचें और हर 2-3 घंटे में ब्रेक जरूर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में लाॅन्ग ड्राइव से पहले कार में क्या चेक करना जरूरी है?
गर्मी में रोड ट्रिप पर निकलने से पहले कार की पूरी जांच करना बेहद जरूरी है। जैसे,
-
AC सही से काम कर रहा हो
-
इंजन कूलेंट पर्याप्त हो
-
टायर प्रेशर सही रखें
-
ब्रेक और बैटरी चेक करें
-
वाइपर और हेडलाइट्स भी टेस्ट करें
इससे बीच रास्ते में ब्रेकडाउन की संभावना कम होती है।
गर्मियों में किस समय कार ट्रैवल करना बेहतर माना जाता है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह जल्दी या शाम के समय यात्रा करना ज्यादा बेहतर होता है। क्योंकि,
-
दोपहर में सड़क और इंजन ज्यादा गर्म हो जाते हैं।
-
हीटवेव का खतरा बढ़ जाता है।
-
ड्राइवर जल्दी थक सकता है।
सुबह 5 से 10 बजे और शाम 5 बजे के बाद का समय अपेक्षाकृत बेहतर माना जाता है।
लंबी ड्राइव के दौरान क्या खाना और पीना चाहिए?
सफर के दौरान साथ में कुछ चीजें जरूर रखें, जैसे
-
पानी और ORS
-
नारियल पानी
-
हल्के स्नैक्स
-
फल जैसे तरबूज, केला, सेब
सफर में किन चीजों को नजरअंदाज करें ?
-
ज्यादा ऑयली फूड
-
बहुत ज्यादा कैफीन
-
कोल्ड ड्रिंक्स
हल्का भोजन ड्राइव के दौरान शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है।
गर्मियों में ड्राइव की थकान से कैसे बचें?
लगातार ड्राइव करने से थकान बढ़ सकती है। इसके बचने के कुछ टिप्स हैं, जैसे
-
हर 2-3 घंटे में ब्रेक लें
-
चेहरे पर पानी डालें
-
गाड़ी में ज्यादा गर्मी न होने दें
-
नींद आने पर तुरंत रुकें
थकान में ड्राइव करना दुर्घटना का कारण बन सकता है।
इमरजेंसी के लिए कार में क्या रखना जरूरी है?
जरूरी इमरजेंसी किट में ,
-
फर्स्ट एड बाॅक्स
-
पावर बैंक
-
टाॅर्च
-
अतिरिक्त पानी की बोतल
-
टायर इनफ्लेटर
-
मोबाइल चार्जर
इन चीजों से इमरजेंसी की स्थिति में में मदद मिल सकती है।