{"_id":"6a1bb05c4a8fad8ac607933f","slug":"tips-for-stay-cool-in-hot-summer-season-in-india-2026-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips For Summer Road Tips: लंबी यात्रा में थकान और लू से बचने के 10 आसान टिप्स","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Tips For Summer Road Tips: लंबी यात्रा में थकान और लू से बचने के 10 आसान टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 31 May 2026 09:32 AM IST
सार
Tips For Summer Road Tips: अगर आप गर्मी के मौसम में कहीं रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपको काफी परेशनी हो सकती है।
विज्ञापन
लंबी यात्रा में खुद को कैसे रखें कूल?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tips For Summer Road Tips: गर्मियों में रोड ट्रिप का अपना अलग ही मजा होता है, लेकिन तेज धूप और बढ़ता तापमान सफर को चुनौतीपूर्ण भी बना सकता है। लंबी यात्रा के दौरान शरीर में पानी की कमी, थकान, चक्कर आना और लू लगने जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सिर्फ वाहन की तैयारी ही नहीं, बल्कि अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।
लंबी यात्रा में खुद को कैसे रखें कूल?
- फोटो : Adobe Stock
पर्याप्त पानी पीते रहें
- गर्मियों में लंबी यात्रा के दौरान शरीर से पसीने के रूप में काफी मात्रा में पानी निकलता है।
- यदि समय-समय पर पानी नहीं पिया जाए तो डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- इसलिए सफर पर निकलते समय अपने साथ पर्याप्त पानी जरूर रखें।
- सिर्फ सादा पानी ही नहीं, बल्कि नारियल पानी, नींबू पानी और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स भी शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।
Trending Videos
लंबी यात्रा में खुद को कैसे रखें कूल?
- फोटो : instagram
हल्के और सूती कपड़े पहनें
- गर्मी के मौसम में कपड़ों का चुनाव भी आपकी आरामदायक यात्रा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
- सूती (कॉटन) कपड़े पसीने को जल्दी सोख लेते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
- हल्के रंग के कपड़े धूप की गर्मी को कम अवशोषित करते हैं, जिससे गर्मी कम महसूस होती है।
- तंग और सिंथेटिक कपड़े पहनने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और असहजता महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी यात्रा में खुद को कैसे रखें कूल?
- फोटो : Freepik.com
भारी भोजन से बचें
- लंबी यात्रा के दौरान तला-भुना, मसालेदार और ज्यादा तेल वाला खाना खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- इससे सुस्ती और थकान भी बढ़ सकती है।
- सफर के दौरान फल, दही, सलाद, ड्राई फ्रूट्स और हल्के स्नैक्स का सेवन करना बेहतर माना जाता है।
- ये शरीर को ऊर्जा देते हैं और पेट को भी हल्का रखते हैं।
विज्ञापन
लंबी यात्रा में खुद को कैसे रखें कूल?
- फोटो : Adobe stock
समय-समय पर ब्रेक लें
- अगर आप खुद ड्राइव कर रहे हैं तो लगातार कई घंटों तक गाड़ी चलाने से बचें।
- हर 2 से 3 घंटे में कुछ मिनट का ब्रेक लें।
- इस दौरान थोड़ी वॉक करें, स्ट्रेचिंग करें और ताजी हवा लें।
- इससे शरीर की थकान कम होती है और ड्राइविंग के दौरान एकाग्रता बनी रहती है।