फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dangerous Tourist Place in World: दुनिया की पांच सबसे खतरनाक जगहें, जहां घूमने जाने से कतराते हैं लोग

Fri, 03 Sep 2021 10:53 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 03 Sep 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
top 5 dangerous tourist place in world
दुनिया की पांच सबसे खतरनाक जगहें - फोटो : Pixabay

यह दुनिया बेहद ही खूबसूरत है। यहां एक से बढ़कर एक अजूबे, पर्यटक स्थल, पहाड़, प्राकृतिक सुंदरता और समुद्र तट हैं, जिन्हें देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। दुनियाभर में लाखों की संख्या में पर्यटक स्थल होंगे, जहां लोग घूमने-फिरने और दुनिया की खूबसूरती देखने का लुत्फ उठाने जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जिन्हें आप पर्यटक स्थल मान सकते हैं, लेकिन ये जगहें बहुत ही खतरनाक हैं। इस वजह से अधिकतर लोग इन जगहों पर घूमने जाने से कतराते हैं। ऐसी ही एक खतरनाक जगह अमेरिका में है, जिसे 'डेथ वैली' के नाम से जाना जाता है। इसे धरती का सबसे गर्म हिस्सा माना जाता है। कहते हैं कि डेथ वैली की चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच शायद ही कोई इंसान बिना पानी पिए 14 घंटे से अधिक जिंदा रह सके। हालांकि इसके बावजूद यहां काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं दुनिया की कुछ और खतरनाक जगहों के बारे में... 

top 5 dangerous tourist place in world
डानाकिल डिप्रेशन - फोटो : iStock

डानाकिल डिप्रेशन 

  • इथियोपिया के अफार इलाके में पड़ने वाली यह जगह दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। हालांकि इसका एक हिस्सा इरीट्रिया से भी मिलता है। यहां एक बड़े इलाके में पिघला हुआ लावा फैला हुआ है। दरअसल, इस पूरे इलाके में कई ज्वालामुखी हैं, जो सक्रिय हैं। आपको यहां जगह-जगह गड़्ढों में पिघलता लावा देखने को मिल सकता है। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी और ग्रह पर पहुंच गए हैं। 
top 5 dangerous tourist place in world
माउंट वाशिंगटन - फोटो : iStock

माउंट वाशिंगटन 

  • इसे दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक माना जाता है। करीब 1,917 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट वाशिंगटन में 327 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं और इसके साथ-साथ यहां का तापमान भी माइनस 40 डिग्री तक गिर जाता है। इस वजह से यहां बहुत कम संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 dangerous tourist place in world
मदीदी नेशनल पार्क - फोटो : iStock

मदीदी नेशनल पार्क 

  • बोलिविया में स्थित मदीदी नेशनल पार्क पहली नजर में देखने पर तो बहुत ही खूबसूरत लगता है, लेकिन असल में यह जगह बेहद ही खतरनाक है। यहां दुनिया के सबसे जहरीले जीव रहते हैं। सिर्फ यही नहीं, इस पार्क में उगने वाले पौधे भी खतरनाक होते हैं, जिसके संपर्क में आने पर आपको गंभीर खुजली, दाने और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन
top 5 dangerous tourist place in world
नैट्रॉन झील - फोटो : iStock

नैट्रॉन झील 

  • तंजानिया में स्थित नैट्रॉन झील दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक मानी जाती है। कहते हैं कि इस झील की सतह पर क्षार नमक की परत है, जो बेहद ही खतरनाक है। इसके संपर्क में आने से सभी जीवित प्राणी मर जाते हैं। इसीलिए यहां पर्यटकों को तैरने की साफ मनाही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed