Holi Travel Destinations: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और उत्साह का जीवंत उत्सव है। होली पर देशभर में रंगों की फुहार और त्योहार की मिठास घुल जाती है। अलग-अलग राज्यों और शहरों में होली का उत्सव भिन्न भिन्न तरीके से मनाया जाता है। कहीं रंगों की होली खेली जाती है तो कहीं लठमार होली का चलन है।
Top 5 Holi Places: इस बार घर नहीं, इन 5 शहरों में मनाएं जिंदगी की सबसे यादगार होली
Holi Travel Guide: अगर आप होली यादगार तरीके से मनाना चाहते हैं तो इस बार कुछ ऐसी जगहों की यात्रा पर जाएं जहां की होली सबसे ज्यादा मशहूर और लोकप्रिय हैं। इन जगहों पर होली का उत्सव हर साल खास और यादगार होता है।
मथुरा
मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। मथुरा की होली को भारत की सबसे पारंपरिक और धार्मिक होली माना जाता है। यहां होली का जश्न कई दिनों तक चलता है। यहां आपको धार्मिक आस्था के साथ असली ब्रज की होली का अनुभव चाहिए तो यहां एक बार जरूर जाएं।
मुख्य आकर्षण
-
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजा
-
शोभायात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम
-
भक्ति और रंगों का अनोखा संगम
वृंदावन
वृंदावन की फूलों की होली विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां फूलों वाली होली और भक्ति का रंग साथ देखने को मिलता है। यहां की होली आस्था, संगीत और परंपरा का अद्भुत मिश्रण है।
मुख्य आकर्षण
-
बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली
-
विधवाओं की विशेष होली (सामाजिक बदलाव की मिसाल)
-
भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक माहौल
बरसाना
लठमार होली का रोमांच यहां महसूस कर सकते हैं। बरसाना की लठमार होली दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप रोमांचक और अनोखी होली देखना चाहते हैं, तो बरसाना बेस्ट है।
मुख्य आकर्षण:
-
महिलाएं पुरुषों को प्रतीकात्मक रूप से लाठियों से मारती हैं
-
राधा रानी मंदिर में भव्य आयोजन
-
पारंपरिक गीत और नृत्य
जयपुर
राजसी परंपरा और पर्यटन के लिहाज से जयपुर की होली बेहद खास है। यहां आपको रंगों के साथ राजस्थानी संस्कृति का अनुभव मिलेगा।
मुख्य आकर्षण
-
राजस्थानी लोकनृत्य और संगीत
-
पारंपरिक पगड़ी और शाही जुलूस
-
रंग, गुलाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम