फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड में दिल्ली के आसपास घूमने-फिरने की ये पांच जगह हैं सबसे बेस्ट

Sat, 04 Sep 2021 10:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Sep 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide Five Best Places To Visit near Delhi On Weekend
वीकेंड में दिल्ली के पास घूमने की पांच बेस्ट जगह - फोटो : istock

अक्सर वीकेंड आते ही लोग घूमने-फिरने का प्लान करने लगते हैं, जिसके लिए लोग पहले से प्लानिंग करते हैं, जगह चुनते हैं, होटल की बुकिंग से लेकर हर जरूरत की चीजों का पूरा करते हैं। लेकिन इस दौरान लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत एक चीज में होती है वो है आने और जाने के समय में। दरअसल, जब लोग घूमने का प्लान करते हैं, तो उनके सफर के आने-जाने में ही इतना समय चला जाता है कि उनके पास घूमने के लिए पर्याप्त समय नहीं बच पाता है और वो भी खासकर वीकेंड में, क्योंकि लोग वीकेंड की दो छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं और घूमने-फिरने के लिए ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आप वीकेंड में जा सकें। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही मजेदार जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप बेहद कम समय में पहुंच सकते हैं और वहां खूब एंजॉय भी कर सकते हैं।

Tourist guide Five Best Places To Visit near Delhi On Weekend
वीकेंड में दिल्ली के पास घूमने की पांच बेस्ट जगह - फोटो : istock

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

  • उत्तराखंड में बसा जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आखिर कौन नहीं जाना चाहता? दिल्ली से यहां जाने के लिए आपको लगभग 238 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। यहां जाकर आप कई प्रजाति के जीव-जंतु देख सकते हैं और एक रोमांचक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप, कार्बेट फॉल्स, गर्जिया देवी मंदिर और कॉर्बेट संग्रहालय जा सकते हैं।
Tourist guide Five Best Places To Visit near Delhi On Weekend
वीकेंड में दिल्ली के पास घूमने की पांच बेस्ट जगह - फोटो : iStock

आगरा

  • दिल्ली वालों को आगरा जाने के लिए लगभग 230 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। यमुना एक्सप्रेसवे से ये सफर बेहद ही सुहावना और छोटा हो जाता है। आप यहां जाकर फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, मेहताब बाग, आगरा का किला और ताजमहल के दीदार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide Five Best Places To Visit near Delhi On Weekend
वीकेंड में दिल्ली के पास घूमने की पांच बेस्ट जगह - फोटो : istock

लैंसडाउन

  • लैंसडाउन उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित है और ये बेहद शांत जगह है। अगर आप दिल्ली जैसे शोर-शराबे से दूर सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो आप यहां का रूख कर सकते हैं। यहां आप भुल्ला झील, टिप इन टॉप व्यू पॉइंट, कालगढ़ टाइगर रिजर्व, कालेश्वर मंदिर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide Five Best Places To Visit near Delhi On Weekend
वीकेंड में दिल्ली के पास घूमने की पांच बेस्ट जगह - फोटो : iStock

मसूरी

  • आप दिल्ली से मसूरी भी जा सकते हैं। यहां की दिल्ली से दूरी लगभग 307 किलोमीटर है। यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है। यहां आप झरीपानी झरना, मोस्सी झरना, कैम्पटी झरना जा सकते हैं। यहां खरीदारी करने और घूमने के लिए मॉल रोड भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed