भारत में देखने और घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं। जितने सुंदर नजारें यहां के पहाड़ों और समुद्र के किनारे देखने को मिलेंगे उतने ही अद्भुत और आश्चर्यजनक हैं यहां पर बने मंदिर। इन मंदिरों के बारे में जहां पुराणों से लेकर महाभारत काल तक में बताया गया है, वहीं इन मंदिरों की आस्था आज भी लोगों के दिलों में हैं। तो चलिए जानें इस अनोखे मंदिरों के बारे में....
समुद्र किनारे बना है भारत का यह सबसे विशाल मंदिर, बारह ज्योतिर्लिंगों में से है एक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के काठियावाड़ जिले में बना है अनोखा मंदिर सोमनाथ। इस मंदिर के बारे में अनेक मान्यता है। जिसकी वजह से दूर-दूर से सैलानी इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं।
सोमनाथ मंदिर को बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। कहते हैं कि इस मंदिर में रखे शिवलिंग को चंद्र देव ने स्थापित किया था। अरब सागर के तट पर बने इस मंदिर का उल्लेख स्कंदपुराण, श्रीमद्भागवत गीता, शिवपुराण और बहुत से प्राचीन ग्रंथों में है।
सोमनाथ जाने के लिए ट्रेन एक बढिया विकल्प है क्योंकि इसकी दूरी ज्यादा है। सोमनाथ तक जाने के लिए सबसे पास का स्टेशन वेरावल पड़ता है। जहां से महज 6 किमी की दूरी पर बना है ये मंदिर। इसके अलावा सोमनाथ जाने के लिए बहुत से शहरों से बसें भी मिल जाती है। जिनसे आप बड़ी ही आसानी से पहुंच सकते हैं।