सब्सक्राइब करें

आपके बर्थ डे को यादगार बना देगी देश की खूबसूरत जगहें, दोस्तों के साथ मनाएं घूमने का प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Sat, 02 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
visit these beautiful places on your birthday
birthday party with friends - फोटो : social media

बर्थ डे नजदीक आते ही आपके  दिमाग में कई तरह के सवाल आने लगते हैं। सबसे पहले आप ये सोचते हैं कि दोस्तों के साथ कहां पार्टी कि जाए, कौन सी जगह बेस्ट होगी। आपके दिमाग में फिल्म देखने का प्लान भी आता है। इन सब के अलावा आप अगर अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएं तो आपका बर्थ डे और भी ज्यादा यादगार रहेगा। साथ ही आप अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता पाएंगे।

Trending Videos
visit these beautiful places on your birthday
goa beach party - फोटो : file photo

अपने गैंग के साथ घूमने जाने के लिए गोवा बेस्ट ऑप्शन है। गोवा ऐसी जगह है जो लगभग सभी को पसंद आती है। यहां आप दोस्तों के साथ जाकर जमकर मस्ती कर सकते हैं। सामने गोवा का बीच हो और साथ में आपके जिगरी दोस्त उस लम्हें की बात ही कुछ और होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
visit these beautiful places on your birthday
ladakh - फोटो : file photo

अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो बस सोचना क्या है। बर्फ से ढकी चादर यानी लद्दाख का ट्रिप प्लान कर लें। यहां जाकर आप अपने जन्मदिन को यादगार और खास बना सकते हैं। आप लद्दाख तक जाने के सफर को बाइक से तय करें। रास्ते में मिलने वाले खूबसूरत दृश्य आपका मनमोह लेंगे।

visit these beautiful places on your birthday
जैसलमेर - फोटो : social media

बर्फ से ढ़की चोटियां जितनी खूबसूरत लगती है उसे कहीं ज्यादा खूबसूरत रेत और वहां का शांत वातावरण लगता है। अगर आपको किसी ऐसी जगह पर जाकर बर्थ डे मनाने का प्लान है तो आप जैसलमेर की तरफ जा सकते हैं। वहां जाकर ऊंट की सवारी करना और राजस्थानी खाने का स्वाद चखना आपके लिए बहुत यादगार होगा। कम बजट में आप अपना बर्थ डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
visit these beautiful places on your birthday
kerla - फोटो : social media

अगर आपको प्रकृति की खूबसूरती अच्छी लगती है तो आप इसे नजदीक से देखने और महसूस करने के लिए केरल जा सकते हैं। वहां जाना किसी जन्नत से कम नहीं होगा। केरल की खूबसूरती को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed