World Tourism Day 2022: देश दुनिया में कई सारे पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक इमारतें, विश्व धरोहरें हैं, जो समय के साथ अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं। लोगों को कई सारी जगहों के बारे में जानकारी ही नहीं। इन्हीं पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, लोगों को इन पर्यटन स्थलों के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर के प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों, धार्मिक और प्राकृतिक जगहों के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी जाती है ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले। पर्यटन दिवस के मौके पर घूमने का शौक रखने वाले लोगों को अपने देश की ऐसी जगहों के बारे में पता होना चाहिए, जो विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय है। विदेशी पर्यटक हर साल भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को देखने के लिए आते हैं। अगर आप घूमना पसंद है तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में भारत की इन सबसे प्रसिद्ध जगहों को शामिल करें। आइए जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में, जो विदेशियों को भी पसंद हैं।
World Tourism Day 2022: भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, जो विदेशी पर्यटकों को हैं बहुत पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी
भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में वाराणसी का नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश का वाराणसी धर्म और अध्यात्म का केंद्र स्थल है। वाराणसी को काशी या बनारस नाम से भी जानते हैं। भले ही हिंदू धर्म में काशी का महत्व अहम है लेकिन विदेशियों के बीच भी यह जगह लोकप्रिय है। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। यहां की हर गली में आपको मंदिर मिल जाएंगे। इस कारण काशी को 'मंदिरों का शहर' भी कहते हैं। विदेशों तक से लोग यहां मुक्ति और मोक्ष के लिए आते हैं।
आगरा
दुनिया के सात अजूबों में भारत का ताजमहल शामिल है। इसे यूनेस्को ने अपनी धरोहरों में भी जगह दी है। ताजमहल को देखने के लिए भारतीयों के साथ ही दुनियाभर से लोग आते हैं। ताजमहल की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर है। सफेद संगमरमर से बना यह नायाब महलनुमा मकबरा विदेशियों को काफी पसंद आता है। ताजमहल के अलावा आगरा में पर्यटकों को ताज म्यूजियम, इतिमद-उद-दौला, अकबर का मकबरा और आगरा का लाल किला भी घूमने के लिए मशहूर जगहें हैं।
ऋषिकेश
उत्तराखंड का ऋषिकेश ध्यान और योग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ऋषिकेश को "योग की राजधानी" माना जाता है। यहां हर मौसम में पर्यटक आते हैं। सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक ऋषिकेश आते हैं। यहां ध्यान और आध्यात्म के साथ ही एडवेंचर के कई विकल्प मिलते हैं। ऋषिकेश का राम झूला और लक्ष्मण झूला काफी प्रसिद्ध है, जिसको देखने दूर दराज से लोग आते हैं।
गोवा
विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा भारतीय शहर गोवा है। गोवा को देश की फन कैपिटल कहते हैं, जहां लोग मस्ती करने और छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। गोवा के बीच, नाइट पार्टीज, क्रूज पार्टी आदि देसी और विदेशी यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।