बिग बॉस ओटीटी से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनका अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल और बोल्ड अवतार लोगों को खूब पंसद आता है और इसकी वजह से उर्फी जावेद लाइमलाइट में भी खूब रहती हैं। आए दिन उनकी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों की मालकिन हैं उर्फी जावेद, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी जावेद ने दर्जनों धारावाहिक में काम किया है। उन्होंने दुर्गा, सात फेरों की हेराफेरी, बेपनाह, जीजी मां, डायन, रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी जैसे सीरियल में काम किया है। टीवी की दुनिया में उर्फी कई सालों से एक्टिव हैं। अब उर्फी जावेद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं।
फैशन दीवा उर्फी जावेद ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। उनका फैशन देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। उर्फी की नेट वर्थ यानी कुल संपत्ति के बारे में कहीं नहीं जिक्र किया गया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उर्फी जावेद के पास करीब 170 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वह हर महीने दो से पांच मिलियन तक कमाई करती हैं। उर्फी एक्टिंग, मॉडलिंग और विज्ञापनों से अच्छी खासी कमाई करती हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए भी अच्छी खासी फीस लेती हैं। कहा जाता है कि उर्फी नें मुंबई में एक आलीशान फ्लैट लिया है जिसमें वह रहती हैं। इसके अलावा उनके पास गाड़ियों का भी कलेक्शन है। उर्फी के इंस्टाग्राम पर 20 लाख फाॅलोवर्स हैं।