फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियरिंग की डिग्री से करोड़ों फॉलोअर्स की पहुंच तक, ऐसी है ध्रुव राठी की कहानी

Thu, 08 Oct 2026 04:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 08 Oct 2026 04:52 PM IST
सार

Dhruv Rathee Kaun Hain: ध्रुव राठी की कहानी सिर्फ राजनीति मुद्दों पर टिप्पणियों और यूट्यूब तक सीमित नहीं है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि इंजीनियरिंग की रही है और उन्होंने जर्मनी में पढ़ाई की। बाद में उन्होंने रिनिवल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया।
 

विज्ञापन
Who is Dhruv Rathee? Know About His Education, Career and YouTube Journey
ध्रुव राठी - फोटो : AI

Who is Dhruv Rathee? ध्रुव राठी का नाम पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से चर्चित हुआ है। कभी ट्रैवल वीडियो बनाने से शुरुआत करने वाले ध्रुव राठी आज यूट्यूब पर सामाजिक, राजनीतिक, पर्यावरण और समसामयिक मुद्दों पर वीडियो के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी खासियत जटिल मुद्दों को आसान भाषा, ग्राफिक्स और उदाहरणों के जरिए समझाने की कोशिश करना है।



इसी वजह से उनका कंटेंट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। हाल ही में बंगलुरु में सीजेपी की ओर से आयोजित एसआईआर विरोध प्रदर्शन में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की और लोकतंत्र से जुड़े अपने विचार रखे। 

लेकिन कैमरे के सामने नजर आने वाले ध्रुव राठी की कहानी सिर्फ राजनीति मुद्दों पर टिप्पणियों और यूट्यूब तक सीमित नहीं है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि इंजीनियरिंग की रही है और उन्होंने जर्मनी में पढ़ाई की। बाद में उन्होंने रिनिवल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया।

आइए जानते हैं कि आखिर ध्रुव राठी कौन हैं, उन्होंने पहचान कैसे बनीं?  इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाला एक युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर कैसे बना? 

Trending Videos
Who is Dhruv Rathee? Know About His Education, Career and YouTube Journey
ध्रुव राठी - फोटो : फोटो- यूट्यूब से

ध्रुव राठी कौन हैं?

 

 

ध्रुव राठी एक भारतीय यूट्यूबर, वीडियो क्रिएटर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उनके कंटेंट में राजनीति के अलावा सामाजिक मुद्दे, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और समसामयिक घटनाएं भी शामिल रहती हैं। 

उनका नाम खास तौर पर ऐसे वीडियो के लिए जाना जाता है, जिनमें वह किसी मुद्दे को आंकड़ों, उदाहरणों और विजुअल्स के जरिए समझाने की कोशिश करते हैं।

Who is Dhruv Rathee? Know About His Education, Career and YouTube Journey
ध्रुव राठी - फोटो : इंस्टाग्राम

ध्रुव राठी कितना पढ़े लिखे हैं?

ध्रुव राठी ने शुरुआती पढ़ाई हरियाणा में की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी गए। उन्होंने जर्मनी के कार्लज़ूहे प्रौद्योगिकी संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और रिन्यूवल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। उनकी इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि उनके शुरुआती कंटेंट में भी दिखाई देती थी, जहां तकनीक और पर्यावरण जैसे विषयों पर उनका ध्यान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Dhruv Rathee? Know About His Education, Career and YouTube Journey
ध्रुव राठी - फोटो : अमर उजाला

यूट्यूब पर सफर की शुरुआत कैसे हुई?

ध्रुव राठी ने यूट्यूब पर शुरुआत एक ट्रैवल व्लॉग से की थी। बाद में उनका कंटेंट धीरे-धीरे सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की तरफ बढ़ा। एल-जजीरा के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका पहला वीडियो ट्रैवल व्लॉग था, जिसे उन्होंने आईफोन 5एस से शूट किया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2013 के आसपास उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया था और शुरुआती दौर में तकनीक तथा पर्यावरण से जुड़े विषयों पर काम किया। बाद में राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे उनके चैनल का बड़ा हिस्सा बन गए।

विज्ञापन
Who is Dhruv Rathee? Know About His Education, Career and YouTube Journey
ध्रुव राठी - फोटो : इंस्टाग्राम- @dhruvrathee

कैसे बदली यूट्यूब पर उनकी पहचान?

समय के साथ ध्रुव राठी के वीडियो का फोकस बदलता गया। उन्होंने सरकार की नीतियों, राजनीति, चुनाव, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों पर एक्सप्लेनर बनाना शुरू किया।

उनका तरीका पारंपरिक भाषण से अलग रहा। वे अक्सर किसी मुद्दे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर समझाते हैं। यही शैली उनकी डिजिटल पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई। अक्सर वे फिल्म और सेलेब्स पर टिप्पणी के कारण भी विवादों में रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा के आस्कर रिएक्शन, जान्हवी कपूर पर कमेंट, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के रिव्यू के दौरान ध्रुव राठी सुर्खियों में आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed