😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Bageshwar Maharaj was also enraged by the death of Farsa Baba, saying that the culprits should be hanged.
{"_id":"69bfc703e5f4fddfae0e1ae7","slug":"bageshwar-maharaj-was-also-enraged-by-the-death-of-farsa-baba-saying-that-the-culprits-should-be-hanged-2026-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pharsa Wale Baba: फरसा बाबा की मौत पर बागेश्वर महाराज भी भड़के, बोले- दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pharsa Wale Baba: फरसा बाबा की मौत पर बागेश्वर महाराज भी भड़के, बोले- दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: Dinesh Sharma
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:39 PM IST
सार
बागेश्वर महाराज ने गौ-रक्षक फरसा बाबा की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की। मथुरा में गो-तस्करों ने वाहन से कुचलकर उनकी हत्या की, जिसके बाद लोगों में आक्रोश और विरोध प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
1 of 3
फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले बाबा बागेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
गौ तस्करी को रोकने के दौरान गौ-रक्षक फरसा बाबा की मृत्यु पर बागेश्वर महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग फरसा बाबा की मौत के जिम्मेदार हैं, उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
बागेश्वर महाराज इन दिनों माता रानी की साधना में लीन हैं। शनिवार शाम जब वे भक्तों को दर्शन देने के लिए मंच पर पहुंचे, तब उन्होंने इस घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्हें फरसा बाबा की मौत की सूचना मिली। महाराज ने फरसा बाबा को एक समर्पित गौ-रक्षक बताते हुए कहा कि उनके जैसा गौ-रक्षक नहीं था। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, विशेष रूप से फांसी दी जाए।
इस दौरान महाराज ने कहा कि यदि कोई हिंदू, हिंदुत्व और सनातन के लिए आवाज उठाता है, तो उसे धमकियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं। महाराज ने भावुक होते हुए कहा कि फरसा बाबा की घटना बेहद दुखद है। उन्हें कुचलकर दर्दनाक तरीके से मार दिया गया। उन्होंने बालाजी से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। उन्होंने आगे कहा कि फरसा बाबा जैसे सनातन योद्धा विरले होते हैं। अगर हम स्वयं हिंदुत्व के लिए नहीं लड़ सकते, तो कम से कम जो इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ खड़े होना चाहिए।
मामला क्या था
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में बाबा चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की बीते दिनों मौत हो गई। बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गो-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। नवीपुर के समीप तस्करों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत के बाद शनिवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर पुलिस पर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पथराव में पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालात पर काबू पाने के लिए सेना की टुकड़ी ने मोर्चा संभाला है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
जानें कौन थे बाबा चंद्रशेखर
बाबा चंद्रशेखर मूल रूप से फिरोजाबाद के गांव गोपाल का नगला के रहने वाले थे, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी इसी गांव से आते हैं। गोरक्षा में फरसा लेकर बाबा चंद्रशेखर ने 'फरसा वाले बाबा' के रूप में अपनी पहचान बनाई। गांव-गांव गो-सेवकों की टीम गठित की। करीब 200 युवाओं की टीम है, जो गोसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। बाकी बड़ी संख्या में भक्त थे। बाबा चंद्रशेखर आठ साल की उम्र में संत बन गए थे। माता-पिता की मौत के बाद घर छोड़ दिया था, फिर संत हो गए। उसके बाद आयोध्या गए। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। 20 साल तक वहां रहे, उसके बाद ब्रज में आ गए थे। यहां गोसेवा का संकल्प लिया और गोशाला चला रहे थे।मथुरा के छाता ब्लॉक के आजनोख में बाबा की एक विशाल गोशाला है। जिसमें वह गायों की सेवा करते थे। उनके इस कार्य के चलते आसपास के इलाके के लोग भी उनसे जुड़ गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X