सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Election Result 2023: समधन पर भारी समधी, जेठ ने दी बहू को मात, जानें रिश्ते-नातेदारों की सीट के हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 03 Dec 2023 11:50 PM IST
सार

Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम करीब करीब साफ हो गए हैं। प्रदेश में उन सीटों की बात करते हैं, जहां रिश्तेदार ही आमने-सामने हैं। कहीं समधी-समधन तो कहीं बहू-जेठ एक दूसरे के विरोध में थे। इसलिए इन सीटों की चर्चा भी प्रदेश स्तर पर रही। 

विज्ञापन
MP Chunav Result 2023 Vote Counting Updates: Assembly Seats Status Of Relations And Relatives
MP Election result 2023 - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम तकरीबन साफ हो गए हैं।  हम प्रदेश में उन सीटों की बात करते हैं, जहां रिश्तेदार ही आमने-सामने थे। कहीं समधी ने समधन को हराया है तो कहीं चाचा ने भतीजे को तो कहीं भतीजे ने चाचा को हरा दिया है। 


यहां देखें कौन अपने रिश्तेदार से मार रहा बाजी
सीट क्र विधानसभा सीट भाजपा कांग्रेस परिणाम/रुझान
41 सागर शैलेंद्र जैन (जेठ) निधि सुनील जैन (बहू) शैलेंद्र जैन जीते
72 देवतालाब गिरीश गौतम (चाचा) पद्मेश गौतम (भतीजा) गिरीश गौतम जीते
19 डबरा इमरती देवी (समधन) सुरेश राजे (समधी) इमरती देवी हारी
134 टिमरनी  संजय शाह (चाचा) अभिजीत शाह (भतीजा) अभिजीत शाह जीते
137 होशंगाबाद  डॉ. सीताशरण शर्मा (भाई) गिरिजाशंकर शर्मा (भाई) डॉ. सीताशरण शर्मा जीते
150 भोपाल उत्तर आमिर अकील (निर्दलीय) (चाचा) आतिफ अकील (भतीजा) आतिफ अकील जीते
 
 
Trending Videos
MP Chunav Result 2023 Vote Counting Updates: Assembly Seats Status Of Relations And Relatives
इमरती देवी और सुरेश राजे समधी-समधन लगते हैं। - फोटो : अमर उजाला
समधी ने समधन को दी शिकस्त
डबरा विधानसभा सीट पर समधी-समधन के बीच जंग हुई। यहां पर तीसरी बार समधी और समधन आमने-सामने थे। कांग्रेस ने सुरेश राजे को टिकट दिया था। वहीं, भाजपा ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को प्रत्याशी बनाया। दोनों आपस में समधी-समधन लगते हैं। सुरेश राजे ने 2267 वोट से जीत दर्ज की।

जेठ ने बहू को हराया
सागर विधानसभा सीट में बहू और जेठ आमने सामने थे। कांग्रेस ने निधि सुनील जैन को टिकट दिया था तो भाजपा ने शैलेंद्र जैन को प्रत्याशी बनाया। शैलेंद्र जैन रिश्ते में निधि सुनील जैन के जेठ हैं। शैलेंद्र जैन यहां से 15021 वोट से जीते हैं। 

चाचा ने भतीजे को हराया
देवतालाब विधानसभा सीट पर चाचा-भतीजे के बीच लड़ाई हुई। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को टिकट दिया था। जबकि कांग्रेस ने उनके भतीजे पद्मेश गौतम को प्रत्याशी बनाया। बता दें कि यहां से गिरीश गौतम ने 24386 वोट से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Chunav Result 2023 Vote Counting Updates: Assembly Seats Status Of Relations And Relatives
सीतासरन शर्मा और गिरिजाशंकर भाई भाई हैं। - फोटो : अमर उजाला
भाई जीता, भाई हारा
होशंगाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा ने डॉ. सीतासरन शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। जबकि कांग्रेस से गिरिजाशंकर शर्मा  मैदान में थे। दोनों आपस में भाई हैं। भाजपा के सीतासरन शर्मा 15506 वोट से जीत गए। 

चाचा को हराया 
टिमरनी में भी चाचा-भतीजे आमने-सामने थे। भाजपा ने विधायक संजय शाह को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने उनके भतीजे अभिजीत शाह को प्रत्याशी बनाया। भतीजे ने 950 वोट से सीट जीत ली। 

नाराज चाचा ने ठोकी ताल
भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सीट परिवार की लड़ाई में उलझ गई। इस सीट पर कांग्रेस ने आरिफ अकील के बेटे आतिफ को प्रत्याशी बनाया था। वहीं, टिकट कटने से नाराज आरिफ के भाई आमिर अकील ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ा। यहां भतीजे ने चाचा से 94288 अधिक वोट पाए। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed