सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: देवास माता टेकरी पर दरका पहाड़, पत्थर गिरने से हनुमान मंदिर का पिलर भी टूटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 11:56 PM IST
सार

देवास में आस्था का केंद्र माता की टेकरी पर बने हनुमान मंदिर पर मंगलवार रात पहाड़ दरकने से मंदिर के पिलर टूटने की घटना हो गई। यह मंदिर तुलजा भवानी माता मंदिर के पास बना हुआ है। 

विज्ञापन
MP News: Rocks slipped on Dewas Mata Tekri, pillar of Hanuman temple also broken due to stone fall
देवास माता टेकरी के हनुमान मंदिर में गिरे पत्थर और टूटा पिलर। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के देवास स्थित माता टेकरी पर मंगलवार रात हादसा हो गया। पहाड़ी से खिसके पत्थरों से हनुमान मंदिर का पिलर टूट गया है। पहाड़ के पत्थर मंदिर के अंदर आ गिरे, हालांकि रात का समय होने से कोई जनहानि नहीं हुई है। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और निगम का अमला मौके पर पहुंच गया है। 

 
Trending Videos
MP News: Rocks slipped on Dewas Mata Tekri, pillar of Hanuman temple also broken due to stone fall
देवास में पहाड़ी दरकने से मंदिर में गिरे पत्थर। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि देवास में आस्था का केंद्र माता की टेकरी पर बने हनुमान मंदिर पर मंगलवार रात पहाड़ दरकने से मंदिर के पिलर टूटने की घटना हो गई। यह मंदिर तुलजा भवानी माता मंदिर के पास बना हुआ है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक पहाड़ से पत्थर नीचे आए और पिलर टूट गया। हालांकि जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल पर कुछ ही श्रद्धालु थे। घटना के पीछे प्राथमिक तौर पर बारिश के कारण हुए रिसाव को माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही देवास नगर निगम का अमला मौके पर पहुंच गया था। हालांकि पत्थर हटाने का काम सुबह ही शुरू हो सकेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Rocks slipped on Dewas Mata Tekri, pillar of Hanuman temple also broken due to stone fall
मंदिर में जाने का रास्ता बंद कर दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि माता टेकरी पर मंगलवार रात हनुमान मंदिर के समीप से पहाड़ी का कुछ हिस्सा अचानक दरक गया था। इससे मलबा हनुमान मंदिर परिसर में पहुंच गया। पत्थर गिरने से मंदिर का एक पिलर टूट गया है। घटना के समय मंदिर में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया है। घटना के बाद बेरिकेड्स लगाकर मंदिर का रास्ता बंद किया गया है। रात करीब 11 बजे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भी माता टेकरी पहुंचे व स्थिति देख घटना की जानकारी ली। एसडीएम के साथ टेकरी की स्थिति का भी जायजा लिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed