{"_id":"649b034e5d1777ef86008074","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-today-situation-due-to-flood-in-damoh-and-three-died-due-to-lightning-in-shahdol-2023-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: जून में ही कई इलाके तरबतर, दमोह में बाढ़ से हालात तो शहडोल में बिजली गिरने से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: जून में ही कई इलाके तरबतर, दमोह में बाढ़ से हालात तो शहडोल में बिजली गिरने से तीन की मौत
Tue, 27 Jun 2023 09:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 09:12 PM IST
सार
बीते 24 घंटों के दौरान नरसिंहपुर में 190, उमरिया, सिवनी, ढीमरखेड़, देवरी में 170, टामिया, गाडरवाड़ा में 160, तेंदुखेड़ा में 150, हर्राई में 140, करेली, वेंकटनर, उमरिया में 130 मिलीमीटर तक पानी गिरा है।
विज्ञापन
दमोह में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज नजर आ रही है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों को भिगा दिया है। कई तरह की आफत भी देखने को मिलने लगी है। कहीं पुल-पुलिया बह जाने से रास्ते कट गए हैं तो कहीं बिजली गिरने से लोगों की मौत हो गई है।
पुल के बह जाने से जबलपुर से भोपाल का संपर्क टूट गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
नरसिंहपुर में 190 मिलीमीटर बारिश
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर, जबलपुर शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, चंबल, रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। नरसिंहपुर में 190, उमरिया, सिवनी, ढीमरखेड़, देवरी में 170, टामिया, गाडरवाड़ा में 160, तेंदुखेड़ा में 150, हर्राई में 140, करेली, वेंकटनर, उमरिया में 130 मिलीमीटर तक पानी गिरा है।
सात जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट बता रहा है कि सागर, नरसिंहपुर, बालाघाट, देवास, धार, गुना व उज्जैन जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश की संभावना है। यहां 200 मिलीमीटर तक पानी गिर सकता है। वहीं यलो अलर्ट के मुताबिक दमोह, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, शाजापुर, आगर, राजगढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। यहां 115 मिमी तक बारिश हो सकती है।
तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव का क्षेत्र झारखंड व उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है, जो 48 घंटे में उत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर सक्रिय होगा। वहीं एक ट्रफ लाइन हरियाणा होते हुए जा रही है और गुजरात में भी ट्रफ सक्रिय है। इससे अरब सागर से भी नमी आ रही है। इन सभी सिस्टम से ग्वालियर-चंबल संभाग समेत पूरे प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश की संभावना है। पश्चिम-दक्षिण पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवा ने मंगलवार सुबह रूख बदल दिया, जो पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा से हवा बहने लगी।