{"_id":"64993958b839604d6d0baa4c","slug":"mp-news-roads-closed-for-full-rehearsal-from-carcade-before-prime-minister-modi-s-arrival-long-traffic-jam-2023-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले कारकेड से फुल रिहर्सल के लिए रास्ते बंद, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले कारकेड से फुल रिहर्सल के लिए रास्ते बंद, लगा लंबा जाम
Mon, 26 Jun 2023 12:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:38 PM IST
सार
सरकारी कार्यालयों और अधिकांश निजी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी-अधिकारी सुबह 10 बजे अपने-अपने वाहनों या अन्य वाहनों से जाने के लिए निकलते हैं। सोमवार सुबह लोग सामान्य दिनों की तरह ही अपने कार्यालय और काम पर जाने के लिए निकले, वह लंबे जाम में फंस गए।
विज्ञापन
भोपाल में 1250 चौराहा तुलसी नगर के पास जाम में फंसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहे है। प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के बूथ विस्तारक कार्याक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अभी तक प्रसतावित रूट के अनुसार प्रधानमंत्री बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से सड़क मार्ग से आरकेएमपी और आरकेएमपी से सड़क मार्ग से ही मोती लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेगे। इसकी तैयारी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार सुबह फुल रिहर्सल किया। इसमें रास्ते बंद करने से बीच में आने वाले कई चौराहो पर लंबा जाम लग गया।
चार इमली से मंत्रालय जाने वाली सड़क पर बेतरतीब यातायात व्यवस्था में फंसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
इन मंगलवार को इन रास्तों पर जाने से बचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित भोपाल दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने मंगलवार दोपहर दो बजे तक आरकेएमपी स्टेशन ओर लाल परेड ग्रांउड के आसपास यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहने की एडवाइजरी जारी की है। प्रधानमंत्री सुबह 9.50 बजे भोपाल आएंगे और 12.55 बजे शहडोल के लिए एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे। इस बीच मंगलवार को कई रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
- सुबह 7 बजे से 12 बजे तक भारी वाहन, व्यावसायिक वाहन एवं अनुमति प्राप्त वाहनों को बागसेवनिया थाने से मानसरोवर तिराहा व बोर्ड ऑफिस चौराहे से बागसेवनिया थाना तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोशनपुरा चौराहा से पुराने पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे और भारत टॉकीज से कंट्रोल रूम तिराहे तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
- मिसरोद की तरफ से आने वाहन बागसेनिया तिराहा से अरविंद विहार कॉलोनी रोड का प्रयोग कर एम्स, आरआरएल, हबीबगंज नाका होकर आवागमन करेंगे।
- रोशनपुरा चौराहा से पोलिटेक्निक, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
- पॉलिटेक्निक से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पर ट्रैफिक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।