सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav said – there is no shortage of domestic gas in Madhya Pradesh, uninterrupted supply wi

MP News: सीएम मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 12 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और एलपीजी, पीएनजी व सीएनजी की आपूर्ति लगातार जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सरकार स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए है।

MP News: CM Mohan Yadav said – there is no shortage of domestic gas in Madhya Pradesh, uninterrupted supply wi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में युद्ध जैसी स्थितियों के बीच केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हैं और नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने कई वैकल्पिक व्यवस्थाएं की हैं। पहले अधिकतर कच्चे तेल की आपूर्ति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते होती थी, लेकिन अब अन्य स्रोतों से भी आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। देश की रिफाइनरियां भी उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे गैस उत्पादन में करीब 25 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: लाडली बहनों को कल मिलेगी 34वीं किस्त, ग्वालियर में आयोजित सम्मेलन से सीएम अंतरित करेंगे राशि

होर्मूज में बड़ी राजनयिक सफलता
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय झंडे वाले जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति मिलना भी एक बड़ी राजनयिक सफलता है, जिससे पेट्रोलियम आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि पेट्रोल, डीजल, एटीएस और घरेलू गैस की प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता है और इनकी कीमतों में भी किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। स्थिति पर नजर रखने के लिए राज्य सरकार ने वरिष्ठ मंत्रियों की एक समिति भी बनाई है। 

ये भी पढ़ें-  LPG Crisis: सिलिंडर संकट पर कांग्रेस मैदान में,ब्लॉक स्तर पर तैनात होंगे नेता, लोगों की मदद के लिए बनेगी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed