सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Gift on Simhastha: Centre approves four-lane Badnawar-Petlawad-Thandla-Timarwani worth Rs 3839 crore, CM expre

सिंहस्थ पर सौगात: बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी  3839 करोड़ के फोरलेन को केंद्र की मंजूरी, सीएम ने माना आभार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 10 Mar 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय कैबिनेट ने एनएच-752D पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी फोरलेन सड़क परियोजना को मंजूरी दी है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इससे मालवा-निमाड़ क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को बड़ी गति मिलेगी।
 

Gift on Simhastha: Centre approves four-lane Badnawar-Petlawad-Thandla-Timarwani worth Rs 3839 crore, CM expre
पीएम मोदी और सीएम यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 752 डी पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन के फोरलेन निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। लगभग 3 हजार 839 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट प्रदेश के मालवा-निमाड़ और आदिवासी अंचलों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।
Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश में एलपीजी संकट, कमर्शियल सिलेंडर का दो दिन का स्टॉक ही शेष, 15 लाख उपभोक्ताओं पर असर para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह कॉरिडोर उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टिमरवानी इंटरचेंज तक सीधी फोर लेन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक शहरों इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन और देवास तक आवागमन अधिक सुगम होगा। साथ ही धार और झाबुआ जिलों में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस फोर लेन मार्ग के निर्माण से मालवा क्षेत्र के साथ-साथ आदिवासी बहुल क्षेत्रों में व्यापार, परिवहन और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। बेहतर सड़क संपर्क से कृषि उत्पादों की ढुलाई आसान होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। para_count-2
para_count-3
para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं para_count-3
para_count-4
para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह स्वीकृति आगामी सिंहस्थ-2028 की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए उज्जैन तक पहुंच और भी सुविधाजनक होगी। बेहतर सड़क नेटवर्क से यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुरक्षित एवं तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधुनिक सड़क और परिवहन अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे राज्यों के आर्थिक विकास को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया।
para_count-4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed