सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bhojshala: धार ने धीरज धरा, भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक हुई पूजा, अमन-चैन के बीच नमाज भी हो गई अदा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Jan 2026 05:48 PM IST
सार

धार की भोजशाला में वसंत पंचमी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रही। तय समय पर पूजा, हवन और नमाज संपन्न हुई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन और भारी पुलिस तैनाती से कोई विवाद नहीं हुआ, हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 

विज्ञापन
Bhojshala Dispute: Peace Prevails in Dhar as Puja and Namaz Held from Sunrise to Sunset
धार भोजशाला में पूजा और नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। - फोटो : अमर उजाला
धार की भोजशाला में शुक्रवार को पड़ी वसंत पंचमी शांति से संपन्न हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच भोजशाला में मां सरस्वती की पूजा और नमाज कराई गई। इस दौरान किसी भी तरह से विवाद को स्थिति निर्मित नहीं हो पाई। तय संख्या में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने नमाज पढ़ी और भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां सरस्वती की पूजा और हवन जारी रहा। पूर्णाहूति के बाद हवन पूर्ण हुआ और धारवासियों ने चैन की सांस ली। 


 
Trending Videos
Bhojshala Dispute: Peace Prevails in Dhar as Puja and Namaz Held from Sunrise to Sunset
धार भोजशाला के लिए प्रशासन ने सुरक्षा चौकस रखी। - फोटो : अमर उजाला
आस्था और इबादत की दोनों धाराएं शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एक जगह और एक समय पर मिलीं, लेकिन इस बार विवाद नहीं हुआ। न पत्थर चले और न ही आंसू गैस के गोले छोड़े गए। बीते वर्षों में जब भी वसंत पंचमी शुक्रवार को आई थी, धार के हालात बिगड़े थे, लेकिन इस बाद प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी और धार के लोगों ने भी धीरज धरा। वसंत पंचमी और जुम्मे की नमाज निर्विघ्न तरीके से सम्पन्न हुई। भोज उत्सव समिति ने धर्मसभा भी आयोजित की। जिसमें वर्ष 2034 तक धार में भव्य मंदिर बनाने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें- भोजशाला में 2034 तक मंदिर निर्माण और लंदन से मां सरस्वती की मूर्ति वापस लाने का संकल्प
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojshala Dispute: Peace Prevails in Dhar as Puja and Namaz Held from Sunrise to Sunset
धार भोजशाला में सुबह से शाम तक आहूति दी गई। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सुरक्षा में नमाज के लिए आए मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि
शांतिपूर्ण तरीके से पूजा और नमाज  कराना प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश ने राह आसान कर दी। भोजशाला की मस्जिद में दोपहर 2 बजे नमाज भी अदा कराई गई। वज्र वाहन में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को सुरक्षा के साथ लाया गया। 20 मिनट तक नमाज अदा होने के बाद समाजजनों को वापस ले जाया गया। 15 से अधिक संख्या में मुस्लिम समाज के लोग आए थे। इसके लिए प्रशासन ने पास भी जारी किए।
 
Bhojshala Dispute: Peace Prevails in Dhar as Puja and Namaz Held from Sunrise to Sunset
शोभायात्रा के रूप में धार भोजशाला पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात
वसंत पंचमी पर धार शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। भोजशाला जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस का पहरा था और बैरिकेड लगाए गए थे। आसमान पर ड्रोन मंडरा रहे थे। घरों की छतों से लेकर गलियों तक कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। 

ये भी पढ़ें- भोजशाला में गूंजे पूजा व आराधना के स्वर, पांच दिवसीय बसंत उत्सव का शुभारंभ; केसरिया पताकाओं से सजा परिसर
विज्ञापन
Bhojshala Dispute: Peace Prevails in Dhar as Puja and Namaz Held from Sunrise to Sunset
धार भोजशाला में पहुंचने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। - फोटो : अमर उजाला
हजारों लोगों ने किए निर्विघ्न दर्शन
धार में जब-जब शुक्रवार और वसंत पंचमी का मिलन हुआ, धार में तनाव और संघर्ष ने भी दस्तक दी, इसीलिए प्रशासन ने सुरक्षा में कोई कसर बाकी नहीं रखी। भोजशाला के बाहर आरपीएफ के जवान तैनात थे तो भोजशाला के भीतर दो हजार से ज्यादा जवान फैले हुए थे। जमीन से लेकर आसमान तक भोजशाला परिसर की निगरानी हो रही थी और इन सबके बीच हजारों की संख्या में लोगों ने भोजशाला के दर्शन किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed