सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indore News: पांच साल में 12 प्रमुख सब्जी मंडियों को हटाया, सैकड़ों लोगों का रोजगार खत्म हुआ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 30 Jul 2024 08:09 PM IST
सार

पिछले कुछ साल में निगम ने पार्किंग और वाहनों की सुविधा के लिए कई मंडियों को हटा दिया। हजारों लोग आज भी बेरोजगार भटक रहे हैं। 
 

विज्ञापन
indore sabji vegetables fal fruit market mandi removal nagar nigam
मालवा मिल के व्यापारी अब राजकुमार ब्रिज के नीचे हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर में पिछले कुछ साल में नगर निगम ने शहर की 12 प्रमुख सब्जी मंडियों को हटाया है। इसकी वजह से सैकड़ों लोगों का रोजगार खत्म हुआ है। निगम की यह कार्रवाई लगातार चल रही है और आने वाले समय में शहर में से कई अन्य प्रमुख सब्जी मंडियों और फल मंडियों को हटाया जाएगा। हाल ही में कलेक्टर आशीष सिंह ने भी आदेश दिए हैं कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए फुटपाथ पर व्यापार करने वालों को हटाया जाए। इसके तहत निगम की टीम कई जगह पर कार्रवाई कर रही है। इसी आदेश के तहत हरसिद्धी मंडी को हटाने भी निगम की टीम पहुंची थी जहां पर ठेलेवालों का निगम के अमले से विवाद हुआ था। इसके बाद निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में ठेलेवालों से मारपीट की और बाद में ठेलेवालों पर ही पुलिस केस भी दर्ज करवा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद यहां के 50 से अधिक सब्जी और फल वाले बेरोजगार होकर दर दर भटक रहे हैं। 
Trending Videos
indore sabji vegetables fal fruit market mandi removal nagar nigam
भंडारी ब्रिज के नीचे भी मालवा मिल के सब्जी वालों ने जगह तलाशी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
सब्जीवालों की सुरक्षा के लिए संसद ने पास किया था अर्बन स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट
देश में सब्जीवालों, फलवालों और फुटपाथ पर व्यापार करने वालों की सुरक्षा के लिए संसद में 2006 में अर्बन स्ट्रीट वेंडर्स अमेंडमेंट एक्ट पास हुआ है। इसका उद्देश्य है इनका रोजगार बढ़ाना और इन्हें सुरक्षा प्रदान करना। यह एक्ट कहता है कि किसी भी शहर में स्थानीय और प्राचीन मंडियों के लिए जगह रखना है। फुटपाथ पर काम करने वालों को सुरक्षा देना है। हालांकि इस एक्ट का पालान किसी भी शहर में नहीं किया जा रहा है। 

हजारों लोग प्रभावित हुए
स्थानीय मंडियों की वजह से लोगों को सस्ती और बेहतर चीजें घर के पास ही मिल जाती हैं। स्थानीय प्राचीन मंडियों को हटाने से आसपास के रहवासी क्षेत्रों के हजारों लोगों को खरीदारी करने के लिए दूर जाना पड़ता है। इससे अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ता है और रोजगार भी छिनते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
indore sabji vegetables fal fruit market mandi removal nagar nigam
मालवा मिल सब्जी मंडी में रोज हजारों लोग खरीदारी करते थे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
हम मंडियों को शिफ्ट कर रहे 
नगर निगम के रिमूवल अधिकारी ब्रजमोहन भगौरिया ने बताया कि हमने कई प्रमुख मंडियां हटाई हैं लेकिन हमने उन्हें जगह भी दी है। कांच मंदिर मंडी को इतवारिया बाजार में, मालवा मिल को राजकुमार ब्रिज और भंडारी ब्रिज में, पीपल्याहाना को बंगाली ब्रिज में शिफ्ट किया है। हम हाकर्स जोन भी बना रहे हैं जहां पर सब्जी वालों और फल वालों को जगह दी जाएगी। ट्रैफिक जाम की वजह से पुरानी मंडियों को हटाया जा रहा है। 

शहर में कितनी मंडियां खत्म कर दी गईं
1. मल्हारगंज कांच मंदिर
2. शिवाजी नगर
3. मालवा मिल
4. पीपल्याहाना
5. बाणगंगा
6. अन्नपूर्णा
7. नंदलालपुरा
8. लालबाग
9. पाटनीपुरा
10. ओल्ड राजमोहल्ला
11. कालानी नगर मंडी
12. राजकुमार मिल 

एक बाजार और एक चौपाटी भी हटी
1. गोपाल मंदिर का बाजार हटाया
2. मेघदूत चौपाटी 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed