सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मंदसौर में खूनी खेल: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदा, बाहर निकल आईं आंतें; मौत के बाद बवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 09:25 PM IST
सार

मंदसौर में आपसी रंजिश में 19 वर्षीय युवक पर चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई। इलाज के दौरान मौत के बाद शहर में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध निर्माण ढहाने की मांग की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Mandsaur: Young man chased and stabbed with knives, intestines protruding; chaos ensues after death
मंदसौर में आक्रोशित परिजनों से बात करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मंदसौर में रविवार देर रात आपसी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। शहर के नरसिंहपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने 19 साल के एक युवक पर सरेराह चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना बर्बर था कि युवक की आंतें तक शरीर से बाहर निकल आईं। सोमवार सुबह इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पूरे शहर में तनाव फैल गया। आक्रोशित समाज के लोगों ने गांधी चौराहे पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों के घर ढहाने की मांग की।


महीने भर से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुरा निवासी अरुण (19) और आरोपी पक्ष के बीच पिछले करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। रविवार रात करीब 11 बजे जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए, तो बात गाली-गलौज से शुरू होकर खून-खराबे तक जा पहुंची।

ये भी पढ़ें- जल्लाद बना बेटा: लाचार मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, उसकी सेवा करते-करते थके बेटे की खौफनाक करतूत

 
Trending Videos
Mandsaur: Young man chased and stabbed with knives, intestines protruding; chaos ensues after death
मंदसौर में युवक की हत्या के बाद सड़कों पर उतरे समाजजन - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में मची चीख-पुकार, रतलाम में थमी सांसें
गंभीर हालत में अरुण को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उसे तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह जब अरुण की मौत की खबर आई, तो परिजनों का सब्र टूट गया।

गांधी चौराहे पर भारी हंगामा: 'न्याय चाहिए, बुलडोजर चलाओ'
सोमवार दोपहर को बरगुण्डा समाज के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। गांधी चौराहे पर जाम लगा दिया गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। समाज की मांग है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अपराधियों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाए। सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद करीब दो घंटे चला हंगामा शांत हुआ।

ये भी पढ़ें-फिर सामने आया भ्रष्टाचार: हाथों से पपड़ी की तरह उखड़ रही डामर की सड़क, 700 मीटर लंबे घटिया निर्माण की पोल खुली
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandsaur: Young man chased and stabbed with knives, intestines protruding; chaos ensues after death
मंदसौर में युवक की हत्या के बाद सड़कों पर उतरे समाजजन - फोटो : अमर उजाला
CCTV में कैद हुए कातिल
पुलिस ने इलाके की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें घटना से जुड़े सुराग मिले हैं। पुलिस ने रोहित भाटी और युवराज माली को मुख्य हमलावर बताया है। वारदात के समय कुल चार लोग मौजूद थे। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया  पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी हुई है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। शहर में शांति व्यवस्था कायम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed