फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarsi Island: CM मोहन ने सरसी आईलैंड का किया उद्घाटन, बोले- मध्यप्रदेश में गोवा और अंडमान का अनुभव

Sat, 14 Dec 2024 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 14 Dec 2024 05:53 PM IST
सार

Shahdol News: शहडोल में सीएम मोहन यादव ने सरसी आईलैंड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटकों को गोवा और अंडमान का अनुभव होगा। इस खबर में जानें सरसी आईलैंड की विशेषताएं...।

विज्ञापन
Shahdol News: CM Mohan Yadav inaugurated Sarsi Island, says experience of Goa and Andaman in MP
वोटिंग का लुत्फ लेते सीएम मोहन - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के बाणसागर डैम स्थित सरसी आईलैंड का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे प्रदेश के पर्यटन विकास की एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का पर्यटन विविधताओं से भरा हुआ है और यह दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। सरसी आईलैंड पर आकर पर्यटकों को गोवा और अंडमान-निकोबार जैसा अनुभव होगा।


 
सरसी आईलैंड को 29 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है, जिससे यह पर्यटन स्थल प्रदेश की सुंदरता और समृद्धि को प्रदर्शित करेगा। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, विधायक शरद कोल और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
 

Shahdol News: CM Mohan Yadav inaugurated Sarsi Island, says experience of Goa and Andaman in MP
सीएम मोहन यादव ने सरसी आईलैंड का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

बांधवगढ़ और संजय नेशनल पार्क से जोड़ा जाएगा आईलैंड
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरसी आईलैंड को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और संजय नेशनल पार्क से जोड़ा जाएगा, ताकि इसे एक व्यापक पर्यटन सर्किट का हिस्सा बनाया जा सके। साथ ही, बाणसागर डैम क्षेत्र में जल पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाएं भी बनाई जा रही हैं।
 
जनजातीय और बाल कलाकारों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने विंध्य क्षेत्र की युवा गायिका सुश्री मान्या पांडे से मुलाकात कर उन्हें 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर जनजातीय कलाकारों ने परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए झांझ-करतल बजाकर उनका साथ दिया। सभी लोक कलाकारों को पांच-पांच हजार रुपये के पुरस्कार दिए गए।
 

Shahdol News: CM Mohan Yadav inaugurated Sarsi Island, says experience of Goa and Andaman in MP
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

आईलैंड पर पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं
सरसी आईलैंड को एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए यहां अनेक सुविधाएं विकसित की गई हैं:-

  • पर्यटक सुविधा केंद्र और रेस्टोरेंट
  • तीन वोट क्लब और 10 आवासीय कक्ष
  • खेल और मनोरंजन क्षेत्र: बैडमिंटन, टेबल टेनिस, सैंड वॉलीबॉल, साइक्लिंग
  • 40 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम
  • लैंडस्केपिंग और गार्डन

आईलैंड को मैहर के मार्कंडेय घाट और उमरिया के इटमा घाट से जोड़ा गया है। जल पर्यटन के लिए स्पीड बोट, जेट स्की, मिनी क्रूज और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahdol News: CM Mohan Yadav inaugurated Sarsi Island, says experience of Goa and Andaman in MP
सीएम ने ब्रोशर का किया विमोचन - फोटो : अमर उजाला

नौका-विहार और नौकायान प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री ने सरसी आईलैंड के वोट क्लब का निरीक्षण किया और नौका-विहार का आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजित नौकायान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
 
लघु फिल्म और ब्रोशर का विमोचन
मुख्यमंत्री ने सरसी आईलैंड पर केंद्रित लघु फिल्म देखी और पर्यटन विकास निगम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सरसी आईलैंड से संबंधित एक ब्रोशर का विमोचन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। जनकल्याण पर्व के दौरान प्रदेश में पर्यटन, जल संसाधन, और बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा रहा है। सरसी आईलैंड जैसी परियोजनाएं राज्य की आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed