सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jaya Prada: महाकाल के दर्शन कर बोलीं जयाप्रदा- बाबा के दर्शन कर होती है भगवान को स्पर्श करने की अनुभूति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 10:23 PM IST
सार

Mahakal: फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा ने गर्भगृह की चौखट से बाबा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में भगवान महाकाल का ध्यान लगाया।

विज्ञापन
Jaya Prada: After seeing Mahakal, Jayaprada said - after seeing Baba, one feels like touching God.
महाकाल के दरबार में पहुंचीं अभिनेत्री जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला
मेरी 'बाबा महाकाल में गहरी आस्था है, इसलिए अक्सर भगवान के दर्शन के लिए यहां आती रहती हूं। मुझे यहां आकर लगता है कि साक्षात भगवान का स्पर्श मुझे हो रहा है। यह बात फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कही। 


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा ने गर्भगृह की चौखट से बाबा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। एक्ट्रेस जयाप्रदा ने इस दौरान कहा कि मैंने बाबा से मध्यप्रदेश के लोगों के लिए आशीर्वाद मांगा है। उनके खुश और सुरक्षित रहने के लिए कामना की है। उन्होंने कहा कि जब भी मैं यहां आती हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं साक्षात भगवान को देख रही हूं, उन्हें छू रही हूं। मैं उनका आशीर्वाद पाकर धन्य हो गई हूं। सनातन धर्म के लिए हम जो प्रचार करते हैं। यहां तो साक्षात हमारे भगवान विराजमान हैं।
 
Trending Videos
Jaya Prada: After seeing Mahakal, Jayaprada said - after seeing Baba, one feels like touching God.
महाकाल के दरबार में पहुंचीं अभिनेत्री जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं जयाप्रदा
पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। जहां 5000 से अधिक महिलाओं ने तलवार चलाकर शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया। इसी कार्यक्रम में जयाप्रदा भी शामिल हुई थीं। महिलाओं से बात करने मंच से उतरी जयाप्रदा भीड़ के बीचोबीच घिर गईं। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की धक्कामुक्की शुरू हो गई। बड़ी मुश्किल से उन्हें भीड़ से निकालकर उनकी कार तक पहुंचाया गया। इसके बाद वह कार्यक्रम से रवाना हो गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed