{"_id":"62e7cc08f8f07405b25ea5da","slug":"third-ride-of-mahakal-god-s-darshan-in-three-forms-chief-minister-s-wife-joined","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाकाल की तीसरी सवारी: तीन स्वरूपों में हुए राजाधिराज के दर्शन, सीएम ने सपत्निक की पूजा-अर्चना, झांझ भी बजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाल की तीसरी सवारी: तीन स्वरूपों में हुए राजाधिराज के दर्शन, सीएम ने सपत्निक की पूजा-अर्चना, झांझ भी बजाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 01 Aug 2022 06:33 PM IST
सार
महाकाल की तीसरी सवारी: तीन स्वरूपों होंगे भगवान के दर्शन, मुख्यमंत्री सपत्नीक हुए शामिल
विज्ञापन
1 of 4
महाकाल की तीसरी सवारी में तीन स्वरूपों में दर्शन देंगे भगवान।
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सावन माह के तीसरे सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई। तीन रूपों में भगवान के दर्शन होंगे। परंपरा अनुसार भगवान महाकाल का पूजन किया गया। बाबा महाकाल शिव तांडव स्वरूप में गरूड़ पर सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले हैं। पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर और हाथी पर श्री मनमहेश विराजित हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सपत्निक पहुंचे हैं। सोमवार को लाखों भक्त महाकाल की सवारी का हिस्सा बनने उज्जैन पहुंचे हैं।
Trending Videos
2 of 4
महाकाल की तीसरी सवारी में लाखों लोग उमड़े।
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार शाम चार बजे सवारी शुरू हुई, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के पश्चात शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी, जहां बाबा का अभिषेक होगा। इसके बाद सवारी फिर महाकाल मंदिर पहुंचेगी। शाम 4 बजे सवारी के मंदिर से बाहर आते ही सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सवारी में सीएम शिवराज भी सपरिवार शामिल हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को आज उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होकर पूजा-अर्चना की एवं जगत के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और उनके बेटे भी थे। शिवराज इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम से सीधे उज्जैन पहुंचे हैं। सीएम सवारी में भी साथ चल रहे हैं।
4 of 4
मुख्यमंत्री शिवराज की पत्नी साधना सिंह ने बाबा का पूजन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशासन के अनुमान के मुताबिक बाबा की सवारी में कम से कम ढाई लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने इसके लिहाज से तैयारी भी की है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री के शामिल होने से प्रशासन को अतिरिक्त मेहनत करना पड़ रही है। पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने नजर रखी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X