{"_id":"678b2b874e207eecf809e670","slug":"tv-acress-mouni-roy-visited-ujjain-mahakal-participated-in-bhasma-aarti-photos-news-in-hindi-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy: 'नागिन' ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल, दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर यह किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mouni Roy: 'नागिन' ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल, दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर यह किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Jan 2025 09:49 AM IST
सार
Mouni Roy in Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने के बाद मौनी रॉय ने कहा कि आज मैंने जो आरती देखी है, उसे मैं जीवन में कभी नहीं भूल सकती। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस तरह से मौका मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेत्री मौनी रॉय ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : Amar Ujala
टीवी की नागिन और अभिनेत्री मौनी रॉय शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं। वे सपरिवार बाबा महाकाल की आरती में शामिल हुईं। इसे लेकर मौनी रॉय ने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर जो अनुभव हुआ है, उसे वे कभी नहीं भूल सकती।
जानकारी के अनुसार अभिनेत्री मौनी रॉय शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। उन्होंने लगभग 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। यह पूजन-अर्चन महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु के द्वारा संपन्न करवाया गया। पूजन के बाद मौनी रॉय और उनके परिवार को बाबा महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भी भेंट किया गया।
Trending Videos
2 of 4
अभिनेत्री मौनी रॉय ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : Amar Ujala
कभी नहीं सोचा था इतने अच्छे से होंगे दर्शन
बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती देखने के बाद मौनी रॉय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, आज मैं धन्य हो गई। काफी समय से यह मन था कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आऊं और यहां पूजन करूं। आज मैंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के साथ ही जो आरती देखी है, उसे मैं जीवन में कभी नहीं भूल सकती। मैंने कभी नहीं सोचा था कि बाबा महाकाल की भस्म आरती मुझे इस तरह से देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अभिनेत्री मौनी रॉय ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : Amar Ujala
जानिए कौन हैं मौनी रॉय
मौनी रॉय एक अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन और फिल्मों में काम करती हैं। वे देश में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। रॉय को सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरीज "नागिन" (2015-2016) और इसके सीक्वल "नागिन 2" (2016-2017) में आकार बदलने वाली नागिन की भूमिका के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिनमें एक आईफा पुरस्कार और दो आईटीए पुरस्कार शामिल हैं, साथ ही दो फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकन भी शामिल हैं। मौनी रॉय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 में टेलीविजन शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" से की थी। इसके बाद उन्होंने "देवों के देव...महादेव" में सती और "जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क" में मीरा का किरदार निभाया।
4 of 4
अभिनेत्री मौनी रॉय ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : Amar Ujala
2011 में इस फिल्म से शुरू हुआ फिल्मी करियर
रॉय ने पंजाबी रोमांटिक फिल्म "हीरो हिटलर इन लव" (2011) से फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने हिंदी फिल्म में डेब्यू 2018 की पीरियड स्पोर्ट्स फिल्म 'गोल्ड' से किया, जिसमें उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला। 2022 में, रॉय को फंतासी फिल्म "ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा" के लिए प्रशंसा मिली, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए आईफा अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन दिलाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X