सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sevarkhedi-Silarkhedi Project Inauguration: CM मोहन बोले- सिंहस्थ में शिप्रा के जल से ऋषि-मुनि करेंगे स्नान

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 01:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान रतनखेड़ी से आते समय सदावल हेलीपैड पर उतरे और उन्होंने सदावल हेलीपैड की कार्य योजना को भी देखा।

विज्ञापन
Sevarkhedi Silarkhedi Project Inauguration CM Mohan said Ujjain Sages will take bath Shipra during Simhastha
उज्जैन में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

बाबा महाकाल के आशीर्वाद से यह अद्भुत क्षण आया है। इस ऐतिहासिक क्षण के लिए हम बाबा महाकाल का आभार मानते हैं और उनके आशीर्वाद से ही यह आज संभव हो पाया है। यह परियोजना दो साल में पूरी हो जाएगी और मां शिप्रा के जल से समस्त उज्जैनवासियों को पेयजल की सुविधा भी मिलेगी। किसानों को सिंचाई का पानी भी उपलब्ध होगा और पवन पावनी मां शिप्रा प्रवाहमान रहेगी। पावन पावनी मां शिप्रा को प्रवाहमान बनाए रखने के लिए यह परियोजना अति आवश्यक थी। इस परियोजना के माध्यम से सिंहस्थ 2028 में मां शिप्रा के जल से ही श्रृषि, मुनि, संत और गुरु महाराज स्नान करेंगे। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 614 करोड़ की सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का शिप्रा घाट पर भूमिपूजन और शिलालेख के अनावरण के दौरान कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां क्षिप्रा का जल और दुग्ध अभिषेक कर पूजन-अर्चन चुनरी भेंट की और मां शिप्रा का आशीर्वाद लिया।


Trending Videos
Sevarkhedi Silarkhedi Project Inauguration CM Mohan said Ujjain Sages will take bath Shipra during Simhastha
सीएम मोहन यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

प्रवास के दौरान दत्त अखाड़ा क्षेत्र स्थित आश्रम पहुंचे और महंत गुरु सुंदर जी महाराज के श्री चरणों में नमन किया और उनका आशीर्वाद लिया। गुरु संत श्री सुंदर महाराज द्वारा उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टटवाल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, बहादुर सिंह बोर मुडला और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sevarkhedi Silarkhedi Project Inauguration CM Mohan said Ujjain Sages will take bath Shipra during Simhastha
उद्घाटन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन प्रवास के दौरान रतनखेड़ी से आते समय सदावल हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे और उन्होंने सदावल हेलीपैड की कार्य योजना को भी देखा। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदावल हेलीपैड की जानकारी ली। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सदावल हेलीपैड के बारे में बताया कि यह 13 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहा है और इसमें चार हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, जो 75 मीटर तक के हैं। इसके साथ ही चारों तरफ बाउंड्रीवॉल रहेगी और इसके साथ ही वेटिंग रूम भी बनाया जाएगा। अतिथि कक्ष भी इस हेलीपैड पर रहेगा, सिंहस्थ 2028 के लिए यह हेलीपैड बहुत ही उपयोगी होगा।

Sevarkhedi Silarkhedi Project Inauguration CM Mohan said Ujjain Sages will take bath Shipra during Simhastha
सीएम मोहन यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गोशाला पहुंचकर वेद ऋचाओं की गूंज के बीच गऊ पूजन के लिए बनाए जा रहे गोमाता मंदिर सेवा स्थल का भूमिपूजन किया। उन्होंने भूमिपूजन पश्चात गोशाला में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दी गई 3.5 करोड़ की निधि से नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे गऊ माता के लिए शेड, सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2024 को गऊ संवर्धन वर्ष घोषित किया था। 

विज्ञापन
Sevarkhedi Silarkhedi Project Inauguration CM Mohan said Ujjain Sages will take bath Shipra during Simhastha
सीएम मोहन यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सरकार का लक्ष्य सभी गोवंशों का संरक्षण एवं संवर्धन कर आवारा गोवंश से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना, देशी नस्ल की गायों का उन्नयन, जैविक खाद से ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा देना है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गोसंरक्षण एवं संवर्धन के लिए गोवंश आहार अनुदान दोगुना किया है। अब पंजीकृत गोशाला के पशुओं का प्रतिदिन 40 रुपये आहार अनुदान दिया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed