उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर के 500 मीटर क्षेत्र में आने वाले 257 मकानों को हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। आज सुबह 6 जेसीबी, 6 पोकलेन और अतिक्रमण रिमूवल गैंग के कर्मचारियों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम तकिया मस्जिद क्षेत्र में मकानों को तोड़ने के लिए पहुंचे है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
MP News: महाकाल लोक के विस्तार के लिए उज्जैन में चला बुलडोजर, 257 मकान तोड़े गए; तकिया मस्जिद भी टूटी
महाकाल लोक विस्तारीकरण को लेकर शहर में सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू हुई। जिला प्रशासन ने तकिया मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में आने वाले करीब 257 मकानों को हटाना शुरू कर दिया है।
सात मकानों का मामला कोर्ट में विचाराधीन
जानकारी के अनुसार तकिया मस्जिद के आसपास के 257 मकानों को हटाया जाना है। इनमें से करीब 7 मकानों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में प्रशासन इन इन्हें छोड़कर बाकी मकानों का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है।
66 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा
तकिया मस्जिद के आसपास रहने वाले लोगों को मकान खाली करने के लिए लगभग 32 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी को मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है। शनिवार से शुरू हुई कार्रवाई लगातार चलेगी, जिसमें धीरे-धीरे सारे मकान इस स्थान से हटाए जाएंगे।
200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया, "अधिग्रहण के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था और विरोध की स्थिति न बने, इसीलिए यहां पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं।"
महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण का कार्य होगा
एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि महाकाल लोक के अंतर्गत आने वाले शक्तिपथ में भू-अर्जन का आदेश पारित किया गया है। इस स्थान पर महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण का कार्य होगा। वर्तमान में 250 सुरक्षा बल, 10 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस का बल इस स्थान पर तैनात है।
सवा दो हेक्टेयर भूमि पर विस्तारीकरण योजना
एसडीएम राधेश्याम लक्ष्मीनारायण गर्ग ने बताया कि यह पूरा मामला महाकाल लोक के अंतर्गत आता है, जिसमें सवा दो हेक्टेयर भूमि पर जून 2024 में भू-अर्जन का अवॉर्ड पारित हो चुका है। यह अवॉर्ड लगभग 66 करोड़ रुपये का है। संपत्ति और जमीन मिलाकर कुल राशि 68 करोड़ रुपये हो गई है। अब तक 32 से 34 करोड़ रुपये रहवासियों को मुआवजे के रूप में दिए जा चुके हैं। इस क्षेत्र में 257 मकानों को हटाने की कार्रवाई होगी, जिसमें 7 रहवासियों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जबकि 20 रहवासियों ने अभी मुआवजा नहीं लिया है। पहले इन मकानों को हटाया जाएगा, उसके बाद इस क्षेत्र में स्थित तकिया मस्जिद को भी सौहार्दपूर्ण तरीके से हटाया जाएगा।
महाकाल मंदिर के पास स्थित निजामुद्दीन कॉलोनी में 257 मकानों को गिराने के लिए शनिवार सुबह से जेसीबी और पोकलेन चलाए गए। यह कॉलोनी महाकाल लोक से लगी हुई है और यहां तकिया मस्जिद भी थी, जिसे कार्रवाई के दौरान हटाया गया है।
लगभग सवा दो हेक्टेयर की इस जमीन को खाली कराकर पार्किंग बनाई जाएगी। कार्रवाई में एक दर्जन से ज़्यादा जेसीबी और पोकलेन, 200 से ज़्यादा पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अमला मौजूद रहे, जिसने तकिया मस्जिद के साथ ही अब तक 100 से ज़्यादा मकानों को धराशाई कर दिया है। कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। वैसे याद रहे कि यह कार्रवाई अचानक नहीं हुई। पिछले दो साल से इस मामले में न्यायालय और प्रशासन की कार्रवाई चल रही थी। रहवासियों को नोटिस दिए गए थे और उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका भी खारिज कर दी थी। प्रशासन ने रहवासियों को कुल 66 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है, जिसमें से 32 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। बाकी का मुआवजा भी जल्द ही दिया जाएगा।
स्वेच्छा से खाली किए मकान
कई रहवासियों ने स्वेच्छा से अपने मकान खाली कर दिए और सामान निकाल लिया। हालांकि, कुछ मकानों को बुलडोजर से गिराना पड़ा। आज 100 से ज़्यादा मकान और मस्जिद को गिरा दिया गया था। सवा दो हेक्टेयर में फैली इस कॉलोनी को पूरी तरह खाली कराया जाएगा। इस जमीन का इस्तेमाल महाकाल मंदिर के लिए पार्किंग बनाने में किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कार्रवाई वाले क्षेत्र से दूर रहने की अपील की। शुक्र है कि कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और किसी तरह का विरोध या अप्रिय घटना नहीं हुई।
यह है पूरा मामला
महाकालेश्वर मंदिर के 500 मीटर क्षेत्र में आने वाले 257 मकानों का अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह जेसीबी, पोकलेन व अतिक्रमण रिमूवल गैंग के कर्मचारियों के साथ पुलिस व प्रशासन तकिया मस्जिद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचा थी। जहां इस कार्रवाई की शुरुआत हुई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसीलिए बड़ी संख्या में यहां पुलिस बल तैनात रहा। बताया जाता है कि तकिया मस्जिद के आसपास के 257 मकान में लगभग सात मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसीलिए अभी इन मकानों को छोड़कर बाकी के मकान पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

कमेंट
कमेंट X