प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली आज भगवान महाकालेश्वर मंदिर के दरबार में भस्म आरती के दर्शन करने पहुंचीं उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और कुछ समय ध्यान लगाकर भगवान महाकाल का स्मरण किया। इस दौरान पूरा मन्दिर परिसर “हर हर महादेव” जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।
दर्शन के बाद टीवी कलाकार रूपाली गांगुली ने कहा कि महाकाल की नगरी में आकर एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है। साथ ही भस्म आरती के दर्शन कर गहरी आस्था व्यक्त की, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी हर उपलब्धि महाकाल की कृपा का परिणाम है। वह हर साल यहां आने का प्रयास करती हैं, क्योंकि उनके अनुसार जीवन में भस्म आरती का दर्शन एक अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव है। ऐसे तो यहां हर दो तीन महीने में आती रहती हूं, लेकिन जो भस्म आरती की ऊर्जा है। वह शब्दों के माध्यम से व्यक्त नहीं कर सकती, एक बार सभी को यहां आकर भस्म आरती जरूर देखना चाहिए। इस दौरान टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर की दिव्य और आध्यात्मिक छटा ने उन्हें भाव-विभोर कर दिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। अभिनेत्री ने इसे अपने जीवन का बेहद खास और यादगार अनुभव बताया।
ये भी पढ़ें- त्रिपुंड, बेलपत्र और चंद्रमा से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
बाबा की कृपा से बनी अनुपमा
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए कहा भगवान महाकाल का और आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा पहली बार साल 2020 में भस्म आरती में शामिल हुई थी। भस्म आरती के बाद बाहर निकली और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से सीरियल अनुपमा का ऑफर आया था। एक साल से आने की कोशिश कर रही थी अब महाकाल भगवान का बुलावा आया। उन्होंने बिना मांगे सब दिया है।
पहले मोनिषा और अब अनुपमा
रूपाली गांगुली अभिनेत्री और थिएटर कलाकार हैं। इससे पहले उन्हें सारा भाई वर्सेज सारा भाई सीरियल में एक बहू की भूमिका में लोग मोनिषा नाम से देख चुके हैं। अनुपमा सीरियल में उनकी भूमिका एक गृहिणी की है। इसमें रूपाली गांगुली द्वारा निभाया गया अनुपमा का मुख्य किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इसी सीरियल के कारण अनुपमा प्रसिद्ध हो गईं।

बाबा महाकाल के दर्शन करती रुपाली
बाबा महाकाल के दर्शन करती रुपाली