{"_id":"69c8c44ad9ff1549a20bbfe6","slug":"video-corporation-engaged-in-bill-recovery-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: 675 डिफॉल्टर बिजली उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क कर बिल रिकवरी में जुटा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: 675 डिफॉल्टर बिजली उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क कर बिल रिकवरी में जुटा निगम
बिजली निगम द्वारा अब लंबे समय से बिलों का भुगतान न करने वाले डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, निगम द्वारा ऐसे 675 उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है जिसके चलते सभी को तीन-तीन नोटिस जारी कर दिए हैं ताकि वे अपने बिलों का भुगतान कर दे अन्यथा उनकी संपत्ति को रिव्यू विभाग के माध्यम से जब्त करके बिल की रिकवरी की जाएगी। निगम के अधिकारियों के अनुसार निगम की ओर से 15 करोड 75 लाख रुपये की अदायगी न करने वाले 675 उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है जिनकी जमीन को कुर्क करने की तैयारी कर ली है। निगम द्वारा 7 उपभोक्ताओं की लिस्ट को कार्यकारी अभियंता के माध्यम से रिवेन्यू विभाग को अगले सप्ताह तक भेजी जाएगी जिनमें न्यू मेडिकल इंक्लेव की रहने वाली सीमा रानी की 1222176 रुपए, कमालवाला रोड की रितु रानी के 159233 रुपए, इंदिरा कॉलोनी फाटक पार की पार्वती देवी के 160416 रुपए, दमकौरा रोड के रामप्रताप के 80757 रुपए, काली माता मंदिर रोड के मिचु राम के 59253 रुपए, भुना रोड के जोगिंदर सिंह के 138037 रुपए, रतिया रोड के रहने वाले प्रेमचंद के 181143 रुपए, लैंडमार्क गार्डनसिटी (उदय डेवलपर)को भी दो लाख की रिकवरी के तहत नोटिस भेजा गया है। निगम के सीए देवीलाल ने बताया कि बिजली निगम द्वार सख्त कार्रवाई करते हुए भूमि कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है जिसके तहत नोटिस भेजे गए है और कार्यकारी अभियंता के माध्यम से रिवेन्यू विभाग को लिखकर संपत्ति कुर्क करके बिल अदायगी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।