{"_id":"69c8c579d59b32981a050003","slug":"video-body-of-youth-who-left-for-work-found-in-wheat-field-24-hours-later-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के लिए निकले युवक का 24 घंटे बाद गेहूं के खेत में मिला शव, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के लिए निकले युवक का 24 घंटे बाद गेहूं के खेत में मिला शव, VIDEO
मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के मठिया मौज स्थित गेहूं के खेत में रविवार की सुबह रामभवन चौहान (42) का शव मिला। जुबान बाहर निकली हुई थी और जान से खून निकल रहा था, जिसे देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहां से 10 मीटर दूरी पर डंडा मिला, जिससे हमला कर हत्या का शक है। थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गदयापार निवासी
रामकरण चौहान ने बताया कि उनके बड़े भाई रामभवन मजदूरी करते थे। शनिवार की सुबह काम पर निकले थे, शाम को उनसे फोन पर बात हुई तो उन्होंने चिकन लाने की बात कही थी। लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटे। कुछ देर बार उनका मोबाइल भी बंद हो गया था। रविवार की सुबह 8.30 बजे के बाद उन्हें शव मिलने की सूचना मिली, जाकर देखा तो बड़े भाई थे। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल किया है। शव की स्थिति देख सामान्य मौत नहीं लग रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद जिनका स्पष्ट हो पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।