{"_id":"02f0f37a21e02c1910e23810b32a8ae2","slug":"2016-delhi-auto-expo-top-5-car-launches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉन्च हुई ये टॉप 5 कारें, शुरुआती कीमत 4.49 लाख रुपए","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
लॉन्च हुई ये टॉप 5 कारें, शुरुआती कीमत 4.49 लाख रुपए
Thu, 03 Mar 2016 05:45 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
लॉन्च हुई ये टॉप 5 कारें, शुरुआती कीमत 4.49 लाख रुपए
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज: एक्सपो-2016 में ही बीएमडब्ल्यू ने नेक्स्ट जनरेशन 7-सीरीज को लॉन्च किया है। कीमत है 1.1 करोड़ रुपए। यह छठी जनरेशन की 7-सीरीज कार है। इसमें बड़े पैमाने पर नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी बॉडी फ्रेम में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल, आई-ड्राइव 5.0 के साथ हैंड जेस्चर कंट्रोल, बिना ड्राइवर हस्तक्षेप वाली ऑटोनॉमस पार्किंग, 4-व्हील स्टीयरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा गया है।
लॉन्च हुई ये टॉप 5 कारें, शुरुआती कीमत 4.49 लाख रुपए
2 of 5
जगुआर एक्सई: जगुआर की एक्सई ने ऑटो एक्सपो के जरिए भारतीय बाजार में एंट्री की है। कार की कीमत 39.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसका मुकाबला प्रमुख तौर पर बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज से होगा। अभी इसे केवल पेट्रोल इंजन में दो पावर विकल्पों के साथ उतारा गया है। स्टैंडर्ड 2.0लीटर का इंजन 200पीएस की ताकत और 320एनएम का टॉर्क देता है। वहीं, 2.0लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन 240पीएस की पावर और 340एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
लॉन्च हुई ये टॉप 5 कारें, शुरुआती कीमत 4.49 लाख रुपए
3 of 5
ऑडी आर-8: ऑटो एक्सपो-2016 में ऑडी ने सुपरकार आर-8 को लॉन्च किया। इसकी कीमत 2.47 करोड़ रुपए है। इसमें 12.3 इंच का ऑडी वर्चुअल कॉकपिट सिस्टम दिया गया है। इसमें 5.2लीटर का वी10 इंजन दिया गया है। जिसे दो तरह से पावर देने के लिए ट्यून किया गया है। इसमें 7-स्पीड एस-ट्रॉनिक गियर बॉक्स दिया गया है। कार में क्वॉट्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 330 किमी प्रति घंटा है। यह सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पा लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉन्च हुई ये टॉप 5 कारें, शुरुआती कीमत 4.49 लाख रुपए
4 of 5
बीएमडब्ल्यू एक्स-1: ऑटो एक्सपो-2016 में बीएमडब्ल्यू ने एक्स-1 को भी लॉन्च किया। इसकी कीमत 29.9 लाख रुपए है। यह देश में उपलब्ध एक्स-1 का नया वर्जन है। यह मॉडल तीन वेरिएंट रेग्यूलर, स्पोर्ट और लग्जरी में उपलब्ध है। कार के स्पोर्ट मॉडल में वाइब्रेंट और ट्रैंडी कलर स्कीम का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
लॉन्च हुई ये टॉप 5 कारें, शुरुआती कीमत 4.49 लाख रुपए
5 of 5
पुंटो प्योर: फिएट की ओर से पुराने पुंटो फैंस के लिए पुंटो प्योर हैचबैक लॉन्च की गई है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 4.49 लाख रुपए और डीजल वर्जन की कीमत 5.59 लाख रुपए है। इसके पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर का फायर इंजन लगा है। जो 67बीएचपी की ताकत और 96एमएम का टॉर्क देता है। डीजल मॉडल में 1.3 लीटर का 4 सिलेंडर, मल्टीजेट इंजन है। जो 75बीएचपी की पावर और 197एनएम टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजनों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।