{"_id":"861e7d9ca8501ecea9bc779f539bf631","slug":"5-cars-that-every-female-loves-to-drive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें
Fri, 16 Oct 2015 05:07 PM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुरुष के मुकाबले महिलाओं की पसंद कई मामलों में अलग होती है। फिर चाहें बात कार खरीदने की ही क्यों ना हो। किफायती और सुविधाजनक के साथ-साथ विश्वसनीय कारें, भारतीय महिलाओं की पसंदीदा कारें हैं। भारतीय कंपनियां महिलाओं के अनुकूल चार पहिया वाहनों के कॉन्सेप्ट पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। शोध के मुताबिक 80% कार खरीदारी महिलाओं की राय से प्रभावित होती है। महिला बिरादरी एक स्मूथ, सुरक्षित और फ्यूल एफिशंट कार को ज्यादा पसंद करती है। एक नजर 5 ऐसी ही कारें पर।
भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें
2 of 6
सेलेरियो अच्छे माइलेज, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और किफातयी कार है। यह मल्टी फंक्शन पावर स्टीयरिंग और ब्लूटूथ व यूएसबी सपोर्ट के साथ सुसज्जित है। भारतीय ऑटो निर्माता ने महिलाओं ड्राइवरों की अपेक्षाओं को पूरा ध्यान रखते हुए इस कार डिजाइन किया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखें तो एबीएस, एयरबैग, दुर्घटना सेंसर और एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यह 1 लीटर पेट्रोल, तीन सिलेंडर इंजन के साथ काम करती है। कीमत: 4.0 लाख - 6.0 लाख रुपए (एक्स शोरूम)।
भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें
3 of 6
भारतीय बाजार में फोर्ड की सबसे सफल कार फिगो, किफायती कीमत में आरामदायक और सुरक्षित कार का संयोजन है। नए वर्जन को ठीक भारतीय महिलाओं के लिए पेशकश किया गया है जो पर्याप्त आराम और सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है। 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ काम करती है। कीमत: 4.4 लाख - 7.6 लाख रुपए (एक्स शोरूम)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें
4 of 6
मारुति की एक और हैचबैक कार, स्विफ्ट हमेशा भारतीय महिलाओं की सबसे पसंदीदा कारों की सूची में शामिल रहती है। यह कार लचीला पावर स्टीयरिंग, स्मूथ पावर विंडो, ब्लूटूथ सपोर्टेड म्यूजिक सिस्टम के साथ है। यह कार भारतीय सड़कों पर अपनी स्थिरता, विश्वसनीयता और क्षमता के लिए जानी जाती है। स्विफ्ट के दोनों डीजल और पेट्रोल मॉडल में कोई शिकायत नहीं है। हाल में कंपनी ने इसका स्पोर्ट्स वर्जन लॉन्च किया है जो इन दिन काफी पसंदीदा है। कीमत: 4.8 लाख - 7.4 लाख रुपए (एक्स शोरूम)।
विज्ञापन
भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें
5 of 6
भारतीय महिलाओं पसंदीदा में से हुंडई आई10 ग्रैंड भी शामिल है। यह कार कॉम्पैक्ट एक्सटीरियर और विशाल इंटीरियर के साथ है। एक अच्छी बात यह है कि ग्रैंड आई10 1.2 पेट्रोल 4-स्पीड ऑटोमैटिक विकल्प में भी उपलब्ध है। अल्ट्रा लाइट लेदर में लिपटा स्टीयरिंग व्हील इस हैचबैक को शानदार लुक देता है। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों विकल्प में मौजूद है। कीमत: 4.8 लाख - 6.9 लाख रुपए (एक्स शोरूम)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।