{"_id":"cf98b18053e2c07bd5aed9e89080b6df","slug":"5-most-powerful-production-superbikes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 सबसे दमदार बाइक, कीमत 47 लाख रुपए तक","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
5 सबसे दमदार बाइक, कीमत 47 लाख रुपए तक
Fri, 18 Sep 2015 12:27 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
5 सबसे दमदार बाइक, कीमत 47 लाख रुपए तक
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरबाइक्स, यह नाम लेते है हमारे जेहन में जो तस्वीरे बनती है वो एक ऐसी बाइक की होती है जो स्पीड के मामले में सबसे पीछे छोड़ दे, डिजाइन हमारी कल्पना से भी बढ़कर हो। हम यहां कुछ ऐसी ही लेटेस्ट सुपरबाइक्स 2015 की बात कर रहे हैं। यह बाइक 200PS की ताकत रखती हैं। एक नजर डालिए ऐसी 5 दमदार सुपरबाइक्स पर।
5 सबसे दमदार बाइक, कीमत 47 लाख रुपए तक
2 of 6
2015 Yamaha YZF-R1: 1998 की शुरुआत से अब तक यामाहा वाईजेडएफ-आर1 मॉडल में कई अपडेट देखे जा चुके हैं। साल 2015 में कंपनी ने इसका अपडेटेड वर्जन भारत में उतारा है। यामाहा वाईजेडएफ-आर1 लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रॉक डीओएचसी, 4 वॉल्व, इन लाइन-4 सिलेंडर 998 सीसी इंजन के साथ काम करती है। सुपरबाइक यामाहा वाईजेडएफ-आर1 की शुरुआती कीमत 22,34,300 रुपए और वाईजेडएफ-आर1एम की शुरुआती कीमत 29,43,100 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
5 सबसे दमदार बाइक, कीमत 47 लाख रुपए तक
3 of 6
2015 BMW S1000RR: साल 2009 में जर्मनी बाइक कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटर्रेड ने अपनी बाइक बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर उतारी थी। साल 2015 में कंपनी ने इसका नेक्स्ट जेनरेशन 2015 BMW S1000RR बाइक पेश किया है। कंपनी ने नई BMW S1000RR को पहले से अधिक दमदार बाइक के तौर पर पेश किया है। ये अधिकतम 199bhp पावर देगी जो पहले से 6bhp अधिक है। साथ ही इसका वजन 4 किग्रा कम किया गया है। अब बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर का वजन 204 किग्रा है। इसकी कीमत 27.5 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 सबसे दमदार बाइक, कीमत 47 लाख रुपए तक
4 of 6
2015 Aprilia RSV4 RR: यह सबसे खूबसूरत डिजाइन वाली सुपरबाइक्स में से एक है। कंपनी ने इसका नया मॉडल आरएसवी4 आरएफ पेश किया है। यह बाइक 999.6 सीसी, लिक्विड कूल्ड, 65 डिग्री वी -4 इंजन के साथ 13,000rpm पर 201bhp पावर और 10,500rpm पर 115Nm टॉर्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
5 सबसे दमदार बाइक, कीमत 47 लाख रुपए तक
5 of 6
Ducati 1299 Panigale: डुकाटी पैनीगैल खूबसूरत और परफॉर्मेंस बाइक का सही मिश्रण है। इसका नवीनतम मॉडल 1299 है। यह दो पहियों फेरारी की तरह है जो रोसो कोर्स (रेड) रंग में है। Ducati 1299 Panigale तीन ट्रिम्स 1299 Panigale, 1299 Panigale S और Panigale R में उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत 32 लाख रुपए से 47 लाख रुपए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।