फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएमडब्ल्यू ने भारत में उतारी नई कूपे, स्पीड 250 किमी/घंटा

Wed, 07 Oct 2015 11:22 AM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने भारत में उतारी नई कूपे, स्पीड 250 किमी/घंटा

BMW Launches M6 Gran Coupe in India at 1.71 Crore

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्‍यू (BMW) ने अपनी लेटेस्ट कार एम-6 ग्रैन कूपे (M6 Gran Coupe) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.71 करोड़ रुपए तय गई है। इस कार को मुंबई के एम स्टूडियो में लॉन्च किया गया है जो देश में बीएमडब्ल्‍यू  का पहला शोरूम है। इस नई कार को इसी एम शोरूम से सीबीयू रूट के जरिए पूरे देशभर में बेचा जाएगा।

बीएमडब्ल्यू ने भारत में उतारी नई कूपे, स्पीड 250 किमी/घंटा

BMW Launches M6 Gran Coupe in India at 1.71 Crore

कंपनी ने अपने इस नए मॉडल को एलपाइन व्हाइट, ब्लैक सैफायर, सिल्वर स्टोन, स्पेस ग्रे, जटोबा, सन मेरिनो ब्लू, सकीर ऑरेन्ज, सिंगापुर ग्रे और इंपीरियर ब्लू ब्रिलियंट इंफेक्ट सहित कुल 9 मेटेलिक कलर स्कीम में उतारा है। अब कंपनी का पूरा ध्यान अपने दो अन्य नए मॉडल्स एक्स 5-एम और एक्स 6-एम पर है जिन्हें इस महीने के अंत तक देश में उतारा जा सकता है।

बीएमडब्ल्यू ने भारत में उतारी नई कूपे, स्पीड 250 किमी/घंटा

BMW Launches M6 Gran Coupe in India at 1.71 Crore

आपको बता दें कि बीएमडब्‍ल्यू एम-6 ग्रैन कूपे को सबसे पहले 2014 में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसके एक्सटीरियर-इंटीरियर में कुछ बदलाव कर एक रिफ्रेश लुक के साथ फिर से लॉन्च किया गया है। एक्सटीरियर की बात करें तो सिंग्नेचर डबल-बार किडनी ग्रिल के साथ कंपनी बेज, नई एलईडी हैडलाइट्स, फ्रंट में बड़े एयर इनटैक के साथ ही कार्बन फाइबर रूफ लगे हैं, वहीं रियर प्रोफाइल में डबल एग्जॉस्ट पंप के साथ टेल लाइट क्लस्टर व बूट लिड में थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने भारत में उतारी नई कूपे, स्पीड 250 किमी/घंटा

BMW Launches M6 Gran Coupe in India at 1.71 Crore

इसके अलावा, 20-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स साइड प्रोफाइल को पूरा करते हैं। केबिन में दी गई एम स्पोर्ट्स सीट रेसिंग कार जैसा अनुभव कराती है। वहीं दूसरी ओर, कार के स्टीयरिंग व्हील पर दो एम ड्राइव बटन भी दिए गए हैं जो स्पोर्ट्स और कम्फर्ट लेवल के लिए दिए गए हैं।

विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने भारत में उतारी नई कूपे, स्पीड 250 किमी/घंटा

BMW Launches M6 Gran Coupe in India at 1.71 Crore

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 2015-एम-6 ग्रैन कूपे में 4.4-लीटर एम-ट्विनटर्बो, 8 सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 552 बीएचपी पावर के साथ 680 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन दिए गए हैं जो रियर व्हील्स पर पावर डिलीवर करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed